सीवान में फल गोदाम के पीछे लगी भीषण आग:पुआल-प्लास्टिक और ज्वलनशील सामग्री से फैली ,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सीवान में फल गोदाम के पीछे लगी भीषण आग:पुआल-प्लास्टिक और ज्वलनशील सामग्री से फैली ,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सीवान शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित मखदूम सराय मोड़ के समीप शुक्रवार को एक फल गोदाम के पीछे अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग फल गोदाम के पीछे रखे पुआल, प्लास्टिक के कैरेट और अन्य ज्वलनशील सामग्री में लगी थी। देखते ही देखते आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नगर थाना, सदर एसडीओ एवं फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटनास्थल पर सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता मौजूद रहे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को भेजा गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि उक्त स्थल पर मोहम्मद आफताब, सिकंदर और असलम नामक फल व्यवसायियों का गोदाम है। गोदाम के पीछे फल रखने के लिए पुआल और प्लास्टिक के कैरेट आदि रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम के पीछे खाली जमीन है, जहां असामाजिक तत्व अक्सर सिगरेट पीते और नशा करते देखे जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि लापरवाही में फेंकी गई जलती सिगरेट या आग के किसी अन्य स्रोत के कारण यह घटना हुई होगी। हालांकि, प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीवान शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित मखदूम सराय मोड़ के समीप शुक्रवार को एक फल गोदाम के पीछे अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग फल गोदाम के पीछे रखे पुआल, प्लास्टिक के कैरेट और अन्य ज्वलनशील सामग्री में लगी थी। देखते ही देखते आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नगर थाना, सदर एसडीओ एवं फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटनास्थल पर सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता मौजूद रहे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को भेजा गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि उक्त स्थल पर मोहम्मद आफताब, सिकंदर और असलम नामक फल व्यवसायियों का गोदाम है। गोदाम के पीछे फल रखने के लिए पुआल और प्लास्टिक के कैरेट आदि रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम के पीछे खाली जमीन है, जहां असामाजिक तत्व अक्सर सिगरेट पीते और नशा करते देखे जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि लापरवाही में फेंकी गई जलती सिगरेट या आग के किसी अन्य स्रोत के कारण यह घटना हुई होगी। हालांकि, प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *