समस्तीपुर में 2 लोगों को हाईवा ने मारी ठोकर:एक की मौत, दूसरा घायल; रिश्तेदार के बेटे की बाराती में शामिल होने गए थे

समस्तीपुर में 2 लोगों को हाईवा ने मारी ठोकर:एक की मौत, दूसरा घायल; रिश्तेदार के बेटे की बाराती में शामिल होने गए थे

समस्तीपुर में गुरुवार रात बारात गए 2 युवकों को एक हाईवा ने कुचल दिया। हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी अरुण शाह (38) के रूप में हुई है, जबकि घायल राज किशोर शाह है। मृतक के साढू के बेटे विवेक कुमार ने कहा कि रात में वे लोग अपने एक संबंधी के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए मुसरीघरारी गए हुए थे। हरपुर एलौथ गांव के पास मौसा सहिता तीन लोग सड़क क्रॉस कर रहे थे। सड़क से एक गाड़ी गुजर रही थी, तीनों डिवाइडर पर खड़ हो गए। इसी बीच एक हाईवा आया जिससे दो को ठोरकर लग गई। हादसे में मेरे मौसा अरुण शाह और राजकिशोर घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अरुण शाह को पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। पंचनामा नहीं बनाने से नाराज हुए परिजन विवेक ने कहा कि शव लेकर परिवार के लोग मुसरीघरारी पहुंचे तो स्थानीय पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पंचनामा नहीं बनाया गया। जब सदर अस्पताल पहुंचे तो पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मियों ने बताया कि बिना पंचनामा यहां पोस्टमॉर्टम नहीं होगा। वापस जाकर पंचनामा बनवाएं। हालांकि बाद में जब जनप्रतिनिधियों की ओर से मामले में हस्तक्षेप किया गया। मुसरीघरारी पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया।

घटना को लेकर केस दर्ज किया जा रहा है एएसपी संजय पांडे ने कहा कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। समस्तीपुर में गुरुवार रात बारात गए 2 युवकों को एक हाईवा ने कुचल दिया। हादसे में मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी अरुण शाह (38) के रूप में हुई है, जबकि घायल राज किशोर शाह है। मृतक के साढू के बेटे विवेक कुमार ने कहा कि रात में वे लोग अपने एक संबंधी के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए मुसरीघरारी गए हुए थे। हरपुर एलौथ गांव के पास मौसा सहिता तीन लोग सड़क क्रॉस कर रहे थे। सड़क से एक गाड़ी गुजर रही थी, तीनों डिवाइडर पर खड़ हो गए। इसी बीच एक हाईवा आया जिससे दो को ठोरकर लग गई। हादसे में मेरे मौसा अरुण शाह और राजकिशोर घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अरुण शाह को पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। पंचनामा नहीं बनाने से नाराज हुए परिजन विवेक ने कहा कि शव लेकर परिवार के लोग मुसरीघरारी पहुंचे तो स्थानीय पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पंचनामा नहीं बनाया गया। जब सदर अस्पताल पहुंचे तो पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मियों ने बताया कि बिना पंचनामा यहां पोस्टमॉर्टम नहीं होगा। वापस जाकर पंचनामा बनवाएं। हालांकि बाद में जब जनप्रतिनिधियों की ओर से मामले में हस्तक्षेप किया गया। मुसरीघरारी पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया।

घटना को लेकर केस दर्ज किया जा रहा है एएसपी संजय पांडे ने कहा कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *