नेहरू चौक-दर्रीघाट सड़क का 10 साल बाद डामरीकरण शुरू:30 करोड़ खर्च होंगे, डिवाइडर-रेलिंग ऊंची होगी; चक्का जाम के बाद मिली स्वीकृति

नेहरू चौक-दर्रीघाट सड़क का 10 साल बाद डामरीकरण शुरू:30 करोड़ खर्च होंगे, डिवाइडर-रेलिंग ऊंची होगी; चक्का जाम के बाद मिली स्वीकृति

बिलासपुर में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क का डामरीकरण एक साथ किया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें सड़क के डामरीकरण के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से डिवाइडर और रेलिंग को भी ऊंचा किया जाएगा। यह कार्य जूना बिलासपुर के व्यापारियों और नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद शुरू हुआ है। पिछले महीने जर्जर और गड्ढों से भरी इस सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने चक्का जाम भी किया था। सड़क निर्माण का काम शुरू नागरिकों की मांग पर उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने सड़क निर्माण के लिए बजट मंजूर किया था। इसके बाद तोरवा से काम शुरू हो गया है और अब शहर के अंदर जूना बिलासपुर और पं. देवकीनंदन दीक्षित चौक पर सड़क निर्माण का काम जारी है। सड़क का डामरीकरण 10 साल बाद पूरे रास्ते में शुरू यह सड़क पहले एनएच 200 और एनएच 49 का हिस्सा थी, लेकिन शहर के अंदरूनी हिस्से से गुजरने के कारण इसे एनएच से हटाकर पीडब्ल्यूडी को दे दिया गया था। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सीएस विंध्यराज के अनुसार, इस सड़क पर पहले भी कई बार डामरीकरण का काम हुआ है, लेकिन पूरे रास्ते का डामरीकरण लगभग 10 साल बाद एक साथ किया जा रहा है। चौड़ीकरण और नाली निर्माण का काम जारी लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आदित्य ग्रोवर ने बताया कि इस परियोजना के तहत सड़क का डामरीकरण, चौड़ीकरण और आवश्यक स्थानों पर मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, लाल खदान और हटरी चौक में नाली निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। यातायात के दबाव को कम करने के लिए लालखदान के आगे सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। तोरवा से काम शुरू हो चुका उन्होंने बताया कि कार्य की शुरुआत मंगलवार को तोरवा पावर हाउस चौक से की गई है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्माण अवधि में सहयोग करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें। नई स्ट्रीट लाइटें निगम लगाएगा: मिश्रा नगर निगम के प्रभारी चीफ इंजीनियर आरके मिश्रा ने बताया कि शहर के 20 स्थानों पर नगर निगम द्वारा बिजली के पुराने खंभों को बदला जा रहा है। इसके अंतर्गत नेहरू चौक से तोरवा तक नगर निगम एरिया के अंदर स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य नगर निगम द्वारा कराया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *