प्रेम प्रसंग मामले में फरार नाबालिग सकुशल बरामद

शेखपुरा | चेवाड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत एक 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सात दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद किशोरी को पुलिस निगरानी में कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया। कोर्ट के आदेश के बाद किशोरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। वहीं, अपहरण के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि अपहृत किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें गिरफ्तार युवक को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। शेखपुरा | चेवाड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत एक 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सात दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद किशोरी को पुलिस निगरानी में कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया। कोर्ट के आदेश के बाद किशोरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। वहीं, अपहरण के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि अपहृत किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें गिरफ्तार युवक को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *