पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम ड्राई:कई इलाकों में पड़ सकती है धुंध, दोपहर में तेज धूप, तापमान 31 डिग्री पहुंचा

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम ड्राई:कई इलाकों में पड़ सकती है धुंध, दोपहर में तेज धूप, तापमान 31 डिग्री पहुंचा

पंजाब और चंडीगढ़ में अब मौसम ड्राई हो गया है। सुबह-शाम की ठंड है। दोपहर में तेज धूप निकल रही है। ऐसे में दोपहर में हालत गर्मी जैसी बन रही है। लेकिन कुछ इलाकों में सुबह के समय धुंध छा जाने से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अब यह सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री अधिक है। वहीं, सबसे अधिक तापमान 31 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। सभी जिलों को तापमान 25 डिग्री से अधिक मौसम विभाग के मुताबिक 28 फरवरी तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। लेकिन कई जगह धुंध पड़ रही है। अमृतसर में धुंध रिकॉर्ड की गई। यहां पर दृश्यता 150 मीटर से कम रह गई थी। जबकि संगरूर में धुंध की वजह से हाईवे पर दस वाहन टकरा गए। इसमें किसी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सभी जिलों का अधिकतम तापमान अब 25.4 डिग्री से अधिक है। चंडीगढ़ में भी 27.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 9.6 डिग्री से 13.7 डिग्री के बीच दर्ज किए गए हैं। कुछ इलाकों में पड़ सकती है धुंध मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की धुंध पड़ सकती है। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *