‘6 एकड़ 56 डिसमिल जमीन हड़पना चाहते हैं रिश्तेदार’:पिता बोले- सफल नहीं हुए तो मेरे दोनों बेटों को मार दिया; परिवार संग आरोपी फरार

‘6 एकड़ 56 डिसमिल जमीन हड़पना चाहते हैं रिश्तेदार’:पिता बोले- सफल नहीं हुए तो मेरे दोनों बेटों को मार दिया; परिवार संग आरोपी फरार

‘मेरे परिवार और गोतिया (रिश्तेदार) से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन 6 एकड़ 56 डिसमिल है। इसको लेकर पिछले 40 साल से कोर्ट में मामला चल रहा था। 5 महीने पहले कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया था। इस फैसले के बाद भी हमने अपने गोतिया को 3 एकड़ 28 डिसमिल यानी आधी जमीन देने की पेशकश की। लेकिन वो लेने को तैयार नहीं थे। कृष्णा राय और प्रेम शंकर राय पूरी जमीन हड़पना चाहते थे, क्योंकि इसकी कीमत करोड़ों में है। इस जमीन की वजह से ही मेरे दोनों बेटों की हत्या कर दी गई।’ ये कहना है मृतक भाइयों के पिता राज किशोर राय का। सोमवार को भास्कर रिपोर्टर मृतक भाइयों के घर पहुंचे। मरने वाले बड़े भाई मनीष की पत्नी पिंकी बेसुध थीं, वो बार-बार पति-देवर के हत्यारे के लिए फांसी की मांग कर रही थीं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले जानिए क्या है मामला पटना के गोपालपुर में रविवार की रात करीब 8:30 से 9 के बीच रिसेप्शन पार्टी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से करीब 12 अपराधी मौके पर पहुंचे। सभी अपराधी हाथ में हथियार लेकर मनीष और मनजीत कुमार के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थें। जैसे ही दोनों पार्टी से बाहर निकले, वैसे ही ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। मनीष और मनजीत कुमार को 6 गोलियां लगी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के पिता राज किशोर राय ने गोपालपुर थाने में 12 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एसआईटी की 4 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, आरोपी परिवार के साथ फरार है। पंडाल से खींचकर छोटे भाई को बाहर ले गए बदमाश मृतक के भाई रजनीश ने बताया कि 20-22 की संख्या में बदमाश पंडाल के पास पहुंचे। इसके बाद मेरे छोटे भाई को पंडाल से खींचकर बाहर ले गए। फिर उसपर गोलियां चलाईं। उसका सिर फट गया था। इसी दौरान मेरे बड़े भाई वहां पहंचे तो उनपर भी गोलियां चला दी। दोनों भाइयों को सिर, सीने और शरीर के ऊपरी हिस्से में 5-6 गोलियां मारी गईं। गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। गोली चलाने वालों के साथ हमारे गोतिया कृष्णा प्रसाद की पूरी फैमिली थी। पार्टी में विवाद बढ़ने पर की फायरिंग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे दोनों भाई गांव के ही दौलत राय के बेटे विक्की की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। खेत में पंडाल लगाकर भोज का आयोजन किया गया था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। भोज के दौरान अचानक 10-12 हमलावरों आ धमके और उन्हें घेर लिया। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हथियार निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के दौरान 24 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। इससे समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों भाईयों के सिर और सीने में गोली मारी गई। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल मंजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। घटनास्थल की कुछ तस्वीरें… तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। गोपालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि, दौलत राय के बेटे की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान गोली चलने की सूचना मिली, जिसमें दो भाइयों को गोली लगी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’ ‘मेरे परिवार और गोतिया (रिश्तेदार) से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन 6 एकड़ 56 डिसमिल है। इसको लेकर पिछले 40 साल से कोर्ट में मामला चल रहा था। 5 महीने पहले कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया था। इस फैसले के बाद भी हमने अपने गोतिया को 3 एकड़ 28 डिसमिल यानी आधी जमीन देने की पेशकश की। लेकिन वो लेने को तैयार नहीं थे। कृष्णा राय और प्रेम शंकर राय पूरी जमीन हड़पना चाहते थे, क्योंकि इसकी कीमत करोड़ों में है। इस जमीन की वजह से ही मेरे दोनों बेटों की हत्या कर दी गई।’ ये कहना है मृतक भाइयों के पिता राज किशोर राय का। सोमवार को भास्कर रिपोर्टर मृतक भाइयों के घर पहुंचे। मरने वाले बड़े भाई मनीष की पत्नी पिंकी बेसुध थीं, वो बार-बार पति-देवर के हत्यारे के लिए फांसी की मांग कर रही थीं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले जानिए क्या है मामला पटना के गोपालपुर में रविवार की रात करीब 8:30 से 9 के बीच रिसेप्शन पार्टी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से करीब 12 अपराधी मौके पर पहुंचे। सभी अपराधी हाथ में हथियार लेकर मनीष और मनजीत कुमार के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थें। जैसे ही दोनों पार्टी से बाहर निकले, वैसे ही ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। मनीष और मनजीत कुमार को 6 गोलियां लगी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के पिता राज किशोर राय ने गोपालपुर थाने में 12 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एसआईटी की 4 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, आरोपी परिवार के साथ फरार है। पंडाल से खींचकर छोटे भाई को बाहर ले गए बदमाश मृतक के भाई रजनीश ने बताया कि 20-22 की संख्या में बदमाश पंडाल के पास पहुंचे। इसके बाद मेरे छोटे भाई को पंडाल से खींचकर बाहर ले गए। फिर उसपर गोलियां चलाईं। उसका सिर फट गया था। इसी दौरान मेरे बड़े भाई वहां पहंचे तो उनपर भी गोलियां चला दी। दोनों भाइयों को सिर, सीने और शरीर के ऊपरी हिस्से में 5-6 गोलियां मारी गईं। गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। गोली चलाने वालों के साथ हमारे गोतिया कृष्णा प्रसाद की पूरी फैमिली थी। पार्टी में विवाद बढ़ने पर की फायरिंग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे दोनों भाई गांव के ही दौलत राय के बेटे विक्की की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। खेत में पंडाल लगाकर भोज का आयोजन किया गया था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। भोज के दौरान अचानक 10-12 हमलावरों आ धमके और उन्हें घेर लिया। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हथियार निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के दौरान 24 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। इससे समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों भाईयों के सिर और सीने में गोली मारी गई। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल मंजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। घटनास्थल की कुछ तस्वीरें… तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। गोपालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि, दौलत राय के बेटे की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान गोली चलने की सूचना मिली, जिसमें दो भाइयों को गोली लगी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *