शेखपुरा में बाइक सवार युवक की मौत:घर महसार लौट रहा था, पिकअप ने पीछे से रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

शेखपुरा में बाइक सवार युवक की मौत:घर महसार लौट रहा था, पिकअप ने पीछे से रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

शेखपुरा में जिले के सिरारी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सिरारी-जयमंगला पथ पर एक बेकाबू पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को पीछे से रौंद दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महसार गांव निवासी केदार महतो के सबसे छोटे पुत्र राम प्रवेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिरारी थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें… पिकअप वैन ने पीछे से मारी टक्कर
पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने बताया कि वैन में धान लदा था और वह महसार गांव जा रहा था। मृतक के चचेरे भाई धनंजय कुमार ने बताया कि राम प्रवेश शेखपुरा बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जयमंगला गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। शेखपुरा में जिले के सिरारी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सिरारी-जयमंगला पथ पर एक बेकाबू पिकअप वैन ने बाइक सवार युवक को पीछे से रौंद दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महसार गांव निवासी केदार महतो के सबसे छोटे पुत्र राम प्रवेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिरारी थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें… पिकअप वैन ने पीछे से मारी टक्कर
पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने बताया कि वैन में धान लदा था और वह महसार गांव जा रहा था। मृतक के चचेरे भाई धनंजय कुमार ने बताया कि राम प्रवेश शेखपुरा बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जयमंगला गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *