रतलाम। होली पर्व के दौरान यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे विशेष किराए पर छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार इन ट्रेनों को चलाने की तारीखों का एलान कर दिया है। ट्रेन का लाभ रतलाम को भी मिलेगा। इन स्पेशल ट्रेन में कंफर्म टिकट के लिए यात्रियों को अभी से बुकिंग अधिक दाम देकर करना होगी। यह अलग-अलग ट्रेन देश में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों के अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी। इन ट्रेन को रेलवे ने स्पेशल का दर्जा दिया है। ऐसे में इनमें आरक्षण के लिए यात्रियों को अपनी जेब ढ़ीली करना होगी।
मुंबई सेंट्रल-बनारस 8 फेरे के साथ
ट्रेन नंबर 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल हर बुधवार को रात 10:30 बजे मुंबई सेंट्रल से चलकर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी। ट्रेन 4 मार्च से 25 मार्च तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बनारस से चलकर रविवार सुबह 4:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन 6 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, आगरा इदगाह, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई एवं भदोही स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर एवं एसी 3-टियर (इकोनॉमी) के कोच होंगे।
मुंबई सेंट्रल-कटिहार 12 फेरे
ट्रेन नंबर 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल हर शनिवार को सुबह 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से चलकर सोमवार सुबह 7:30 बजे कटिहार पहुंचेगी। ट्रेन 21 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09190 कटिहार – मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर मंगलवार को रात 12:15 बजे कटिहार से चलकर अगले दिन शाम 6:40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन 24 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, भरूच, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया एवं नौगछिया स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 09189 का सूरत स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
वलसाड-दानापुर के 12 फेरे
ट्रेन नंबर 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल हर सोमवार सुबह 8:40 बजे वलसाड से चलकर अगले दिन दोपहर 12 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन 23 फरवरी से 30 मार्च तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल हर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे दानापुर से चलकर अगले दिन रात 9:30 बजे वलसाड पहुंचेगी। ट्रेन 24 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
वडोदरा-गोरखपुर 10 फेरे
ट्रेन नंबर 09111 वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल हर सोमवार शाम 7 बजे वडोदरा से चलकर अगले दिन रात 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09112 गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल हर बुधवार सुबह 5 बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन सुबह 8:35 बजे वडोदरा पहुंचेगी। ट्रेन 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
वडोदरा-मऊ 12 फेरे
ट्रेन नंबर 09195 वडोदरा-मऊ स्पेशल हर शनिवार शाम 7 बजे वडोदरा से चलकर अगले दिन रात 8:45 बजे मऊ पहुंचेगी। ट्रेन 21 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09196 मऊ-वडोदरा स्पेशल हर रविवार रात 11:15 बजे मऊ से चलकर मंगलवार को रात 12:45 बजे वडोदरा पहुंचेगी। ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में दाहोद, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा फोर्ट, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर एवं वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09195 का गोधरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
डॉ. आंबेडकर नगर-पटना 10 फेरे
ट्रेन नंबर 09343 डॉ. आंबेडकर नगर-पटना स्पेशल हर गुरुवार शाम 6 बजे डॉ. आंबेडकर नगर से चलकर अगले दिन शाम 6:30 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगी। ट्रेन नंबर 09344 पटना-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल हर शुक्रवार को रात 9:30 बजे पटना से चलकर अगले दिन रात 11:55 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी। ट्रेन 27 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मकसी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
इनकी बुकिंग हो गई शुरू
ट्रेन नंबर 09183, 09189, 09025, 09111, 09195 एवं 09343 की बुकिंग देश में सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी। ठहराव एवं डिब्बों की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर देख सकते हैं।


