Ahmedabad: शहर में बिना अनुमति चल रहे 33 पीजी-होस्टल सील

Ahmedabad: शहर में बिना अनुमति चल रहे 33 पीजी-होस्टल सील

Ahmedabad महानगरपालिका ने अवैध रूप से चल रहे पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों पर सख़्त कार्रवाई करते हुए बोडकदेव वार्ड की प्रेमचंद नगर सोसाइटी में लगभग 25 पीजी यूनिट सील कर दिए। साथ ही गोता, घाटलोडिया व अन्य इलाकों में भी इस तरह के पीजी होस्टल पर कार्रवाई की गई है। कुल 33 पीजी सील किए गए हैं। इसके अलावा 32 मकानों को नोटिस जारी किए गए हैं।मनपा के अनुसार ये पीजी आवासीय सोसाइटियों में वाणिज्यिक रूप से संचालित हो रहे थे। पहले नोटिस दिए जाने के बावजूद आवश्यक अनुमति और दस्तावेज़ प्रस्तुत न करने पर गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में सीलिंग ऑपरेशन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हाल में 40 से 50 शिकायतें मिली थीं।

अतिक्रमण हटाने की भी कार्रवाई

इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम ज़ोन में ट्रैफिक और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी हुई। इस दौरान नो पार्किंग जोन में पार्क मिले 15 वाहनों को लॉक किया गया और ठेले व अन्य सामान को भी अतिक्रमण के रूप में जब्त किया गया। गोता क्षेत्र में 475 मीटर लंबी सड़क पर बने अवैध कंपाउंड वॉल और नाले पर दबाव हटाकर मार्ग को सुगम बनाया गया। मनपा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी बिना अनुमति बने निर्माण, अवैध पार्किंग और फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *