लखीमपुर में प्रशिक्षु IAS को नई जिम्मेदारी:मनीषा धार्वे को तहसीलदार मितौली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

लखीमपुर में प्रशिक्षु IAS को नई जिम्मेदारी:मनीषा धार्वे को तहसीलदार मितौली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

लखीमपुर खीरी में जनपद प्रशासन ने एक प्रशासनिक आदेश जारी कर प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे को तहसीलदार (न्यायिक) मितौली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह पद रिक्त था और मनीषा धार्वे को अग्रिम आदेशों तक यह जिम्मेदारी दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह जिम्मेदारी जनपद में प्रशासनिक कार्यों की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दी गई है। आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, आयुक्त लखनऊ मंडल, पुलिस अधीक्षक खीरी, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना और आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है। प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को नियमित न्यायिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *