Hidden Truth : “अगर मैं मर जाऊं तो क्या मेरा पालतू डॉग मुझे खा जाएगा?”, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला इसका जवाब

Hidden Truth : “अगर मैं मर जाऊं तो क्या मेरा पालतू डॉग मुझे खा जाएगा?”, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला इसका जवाब

Hidden Truth Would Your Dog Eat You If You Died : जो डॉग आपको इतना प्यार करता है। सोचिए, अगर आप मर जाएं तो क्या पालतू कुत्ता आपकी लाश खा जाएगा (Can pets eat owners after death)? अक्सर ऐसा सवाल डॉग ऑनर्स के मन में आया ही होगा। नेशनल जियोग्राफिक के मुताबिक, इसका जवाब लंदन यूनिवर्सिटी के फॉरेंसिक एंथ्रोपोलॉजिस्ट कैरोलिन रैंडो (Carolyn Rando) के शोध में मिला है। आइए, इसके बारे में विस्तार से समझते हैं-

The Science of Why Dogs Eat Their Owners | इसके पीछे का साइंस समझिए

Fact : हां, कुत्ता अपने मालिक का शरीर खा जाएगा

ये सच आपको झकझोर सकता है। क्योंकि, इस तरह के 24% मामलों में पालतू जानवरों ने मालिक के शरीर को तब खाना शुरू किया जब उनकी मृत्यु को 24 घंटे से भी कम समय हुआ था।

Hidden Truth Would Your Dog Eat You If You Died

इससे भी चौंकाने वाली बात ये है कि कुत्तों के पास उनका अपना खाना (Dog Food) था, फिर भी उन्होंने मालिक के शरीर को खाने के लिए चुना। इससे यह साबित होता है कि यह व्यवहार भूख से ज्यादा ‘मनोवैज्ञानिक स्थिति’ से प्रेरित है।

“वफादारी” पर सवाल नहीं

जिंदा रहने पर कुत्ता अपने मालिक के प्रति बहुत अधिक भावनात्मक रूप से जुड़ा होता है। इतना ही नहीं जब मालिक मर जाता है, तो कुत्ता बहुत ज्यादा तनाव में आ जाता है। वह मदद के लिए हाथ या चेहरे को चाटता है, और जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती, तो वह घबराकर जोर-जोर से चाटने या काटने लगता है, जो अंततः खाने में बदल जाता है।

चेहरे को ही क्यों चुनते हैं?

रिपोर्ट के अनुसार, ये शरीर का सॉफ्ट हिस्सा होता है। साथ ही शरीर का वह हिस्सा है जिससे कुत्ता सबसे ज्यादा संवाद करता है। मालिक को ‘जगाने’ की कोशिश में सबसे पहले संपर्क चेहरे से ही होता है, इसलिए नुकसान भी वहीं सबसे पहले पहुंचाता है।

“डिस्प्लेसमेंट बिहेवियर” (Displacement Behavior)

यह व्यवहार कुत्ते के “भेड़िया” पूर्वजों से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि यह एक “डिस्प्लेसमेंट बिहेवियर” (Displacement Behavior) है। यानी जब कुत्ता समझ नहीं पाता कि उसे क्या करना है, तो वह अत्यधिक तनाव में वही करने लगता है जो उसे उस समय समझ आता है – चाटना और काटना।

पालतू डॉग से जुड़े ऐसे रोचक सवाल आपके मन में हो तो हमें कमेंट करके बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *