Rajasthan School Syllabus : राजस्थान में कक्षा सातवीं के पाठ्यक्रम में बदलाव, 1 अप्रेल से शुरू होगा नया सत्र

Rajasthan School Syllabus : राजस्थान में कक्षा सातवीं के पाठ्यक्रम में बदलाव, 1 अप्रेल से शुरू होगा नया सत्र

Rajasthan School Syllabus : राजस्थान में आगामी शिक्षण सत्र 2026–27 से कक्षा सातवीं के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। नए सत्र की शुरुआत 1 अप्रेल से होगी और इसी तिथि से विद्यार्थियों को संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी। हालांकि, कंप्यूटर और उर्दू विषय की पुस्तकें यथावत रहेंगी, जबकि शेष विषयों के पाठ्यक्रम में संशोधन किया गया है।

सातवीं कक्षा के अलावा कुछ अन्य कक्षाओं के पाठ्यक्रम में भी संशोधन किया गया है। कक्षा 4 और 5 में उर्दू विषय की पुस्तकें बदली जाएंगी। कक्षा 6 में भी उर्दू विषय की नई पुस्तक लागू होगी।

‘हमारा राजस्थान’ की किताबें होंगी नई

कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाई जाने वाली ‘हमारा राजस्थान’ विषय की पुस्तकों में भी बदलाव किया गया है। इन कक्षाओं के अन्य सभी विषयों का पाठ्यक्रम यथावत रखा गया है।

पिछले सत्र में 1 से 6 तक हुआ था बदलाव

उल्लेखनीय है कि पिछले शिक्षण सत्र में कक्षा 1 से 6 तक के पाठ्यक्रम में संशोधन किया गया था। अब नए सत्र में कक्षा 7 के पाठ्यक्रम को अद्यतन किया गया है, जिसमें उर्दू और कंप्यूटर को छोड़कर सभी विषयों का नया पाठ्यक्रम लागू होगा।

राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल की सचिव रंजीता गौतम ने सभी वितरण केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शिक्षा सत्र 2026-27 में पाठ्यपुस्तकों का वितरण केवल नए पाठ्यक्रम के अनुसार ही किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *