नवादा में 10 जनवरी को रोजगार मेला:क्वेस कॉर्प दिल्ली 65 पदों पर करेगी भर्ती, 17,149 रुपए तक का मिलेगा मासिक वेतन

नवादा में 10 जनवरी को रोजगार मेला:क्वेस कॉर्प दिल्ली 65 पदों पर करेगी भर्ती, 17,149 रुपए तक का मिलेगा मासिक वेतन

नवादा में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 10 जनवरी 2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा के प्रांगण में लगेगा। इसका आयोजन जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में क्वेस कॉर्प, दिल्ली की कंपनी विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी। कुल 65 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इनमें प्रोडक्शन ट्रेनी (टाटा मोटर्स), प्रोडक्शन ट्रेनी (मैकरोनीक, टाटा मोटर्स) और टेक्नीशियन (डिक्सन इलेक्ट्रो अप्लायंसेज प्रा. लि.) जैसे पद शामिल हैं।इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या बी.टेक निर्धारित की गई है। ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध चयनित उम्मीदवारों को 12,751 रुपए से 17,149 रुपए तक का मासिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, कैंटीन, ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यस्थल गुजरात के सानंद, झारखंड के जमशेदपुर और उत्तर प्रदेश के नोएडा में होंगे।इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आईडी कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ कैम्प स्थल पर पहुंच सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा। NCS पोर्टल पर करे रजिस्ट्रेशन रोजगार कैम्प में केवल वही आवेदक भाग ले सकते हैं जो एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। जो अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं हैं, वे स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में अपना निबंधन कराकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं और नियोजन की शर्तों के लिए वे ही जिम्मेदार होंगे, जबकि नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा। नवादा में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 10 जनवरी 2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा के प्रांगण में लगेगा। इसका आयोजन जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में क्वेस कॉर्प, दिल्ली की कंपनी विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी। कुल 65 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इनमें प्रोडक्शन ट्रेनी (टाटा मोटर्स), प्रोडक्शन ट्रेनी (मैकरोनीक, टाटा मोटर्स) और टेक्नीशियन (डिक्सन इलेक्ट्रो अप्लायंसेज प्रा. लि.) जैसे पद शामिल हैं।इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या बी.टेक निर्धारित की गई है। ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध चयनित उम्मीदवारों को 12,751 रुपए से 17,149 रुपए तक का मासिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, कैंटीन, ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यस्थल गुजरात के सानंद, झारखंड के जमशेदपुर और उत्तर प्रदेश के नोएडा में होंगे।इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आईडी कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ कैम्प स्थल पर पहुंच सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा। NCS पोर्टल पर करे रजिस्ट्रेशन रोजगार कैम्प में केवल वही आवेदक भाग ले सकते हैं जो एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। जो अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं हैं, वे स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में अपना निबंधन कराकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं और नियोजन की शर्तों के लिए वे ही जिम्मेदार होंगे, जबकि नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *