बहादुरगंज (किशनगंज)| बहादुरगंज पुलिस ने शनिवार देर शाम एनएच-327ई पर राजस्थानी ढाबा के पास वाहन जांच के दौरान 92.140 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लोहागाड़ा की ओर से आ रही बिना नंबर की टोटो को रोकने का प्रयास किया तो चालक समेत तीन लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिसौना वार्ड-11 निवासी अनवर उर्फ पप्पू (32), पिता नैयर आलम, मो. शब्बीर आलम (30), पिता शोएब आलम तथा बकडारा वार्ड-6 निवासी बशीर आलम (32), पिता मोजीब आलम के रूप में हुई। बहादुरगंज (किशनगंज)| बहादुरगंज पुलिस ने शनिवार देर शाम एनएच-327ई पर राजस्थानी ढाबा के पास वाहन जांच के दौरान 92.140 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लोहागाड़ा की ओर से आ रही बिना नंबर की टोटो को रोकने का प्रयास किया तो चालक समेत तीन लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिसौना वार्ड-11 निवासी अनवर उर्फ पप्पू (32), पिता नैयर आलम, मो. शब्बीर आलम (30), पिता शोएब आलम तथा बकडारा वार्ड-6 निवासी बशीर आलम (32), पिता मोजीब आलम के रूप में हुई।

