भास्कर न्यूज | अररिया बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर रविवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कुसियार गांव स्थित जैव विविधता उद्यान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें पर्यटकों और उपस्थित लोगों को उनके विधिक अधिकारों और विभिन्न कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता श्रवण कुमार झा ने नालसा की विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय लोक अदालत और एडीआर (वैकल्पिक विवाद समाधान) मैकेनिज्म के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों से उपलब्ध विधिक सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। डीएलएसए के पूर्व पैनल अधिवक्ता विनीत प्रकाश ने विश्व पर्यटन दिवस की महत्ता बताते हुए वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने का आह्वान किया। पारा विधिक स्वयंसेवक कुमोद कुमार पासवान ने मध्यस्थता केंद्र की उपलब्धता और आगामी 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने इससे संबंधित पंपलेट भी वितरित किए। वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त एसबीओ गौरव कुमार ने लोगों से खेतों और खाली जमीन पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। शिविर में केदार सिंह, यश कुमार, आलोक यादव, अनमोल यादव, आनंद कुमार, जितन ऋषिदेव, बबलू हांसदा, रामू ऋषिदेव, वसंत कुमार, वीरेश कुमार यादव, राकेश कुमार, अभिनाश कुमार, सुनील मलिक, आंशू कुमार, पिंकू कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। भास्कर न्यूज | अररिया बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर रविवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कुसियार गांव स्थित जैव विविधता उद्यान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें पर्यटकों और उपस्थित लोगों को उनके विधिक अधिकारों और विभिन्न कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता श्रवण कुमार झा ने नालसा की विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय लोक अदालत और एडीआर (वैकल्पिक विवाद समाधान) मैकेनिज्म के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों से उपलब्ध विधिक सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। डीएलएसए के पूर्व पैनल अधिवक्ता विनीत प्रकाश ने विश्व पर्यटन दिवस की महत्ता बताते हुए वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने का आह्वान किया। पारा विधिक स्वयंसेवक कुमोद कुमार पासवान ने मध्यस्थता केंद्र की उपलब्धता और आगामी 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने इससे संबंधित पंपलेट भी वितरित किए। वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त एसबीओ गौरव कुमार ने लोगों से खेतों और खाली जमीन पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। शिविर में केदार सिंह, यश कुमार, आलोक यादव, अनमोल यादव, आनंद कुमार, जितन ऋषिदेव, बबलू हांसदा, रामू ऋषिदेव, वसंत कुमार, वीरेश कुमार यादव, राकेश कुमार, अभिनाश कुमार, सुनील मलिक, आंशू कुमार, पिंकू कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।

