छतरपुर जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र में टिकरी तिराहे के पास रविवार देर शाम एक युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। शव की पहचान मुड़हरा गांव निवासी 28 वर्षीय कमलेश खंगार के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम भवानी दीन खंगार है। युवक की मौत कैसे हुई, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा मान रही है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं। मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस हादसे और हत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

