पूर्णिया में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मरंगा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो से करीब 91 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 21 लाख है। मौके से 2 तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि गांजा की खेप किसी दूसरे जिले में सप्लाई की तैयारी में थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पूरे नेटवर्क को बेनकाब कर दिया। स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार और बियाडा टीओपी अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा लेकर एक वाहन गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर छिपाकर रखा गया करीब 91 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अररिया जिले के फारबिसगंज जामुन चौक निवासी बजरंग पासवान और जोगबनी के विष्णुपुर पिपरा निवासी पवन कुमार यादव के रूप में हुई है। इस मामले में मरंगा थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है। पूर्णिया में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मरंगा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो से करीब 91 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 21 लाख है। मौके से 2 तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि गांजा की खेप किसी दूसरे जिले में सप्लाई की तैयारी में थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पूरे नेटवर्क को बेनकाब कर दिया। स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार और बियाडा टीओपी अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा लेकर एक वाहन गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर छिपाकर रखा गया करीब 91 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अररिया जिले के फारबिसगंज जामुन चौक निवासी बजरंग पासवान और जोगबनी के विष्णुपुर पिपरा निवासी पवन कुमार यादव के रूप में हुई है। इस मामले में मरंगा थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है।


