मथुरा के महोली गांव फायरिंग कांड में 9 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 2 तमंचे-कारतूस बरामद किए, बचे आरोपियों की तलाश जारी

मथुरा के महोली गांव फायरिंग कांड में 9 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 2 तमंचे-कारतूस बरामद किए, बचे आरोपियों की तलाश जारी

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के ग्राम महोली में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए 2 तमंचे, आठ जिंदा कारतूस, सात खोखा कारतूस और तीन लकड़ी के डंडे बरामद किए। यह घटना 28 मई 2026 को महोली गांव में दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई थी, जिसमें फायरिंग भी की गई थी। इस संबंध में थाना हाईवे पर मुकदमा संख्या 525/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान बरामदगी के आधार पर पुलिस ने 5/25/27 आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। थाना हाईवे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के करीब 12:35 बजे सभी आरोपियों को गांव महोली से पकड़ा। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। दो-दो जिंदा कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजवीर सिंह, महेश पुत्र विरजू, मनोज, पवन, केदार, लिल्लो, मोहन, महेश पुत्र रूप सिंह और राजू पुत्र चेतराम शामिल हैं। इनमें से महेश पुत्र रूप सिंह और राजू के पास से एक-एक तमंचा तथा दो-दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि लिल्लो के पास से चार जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस कर रही विधिक कार्रवाई पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कई आरोपियों पर पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। थाना हाईवे पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *