पटना में 8000 सफाईकर्मी जाएंगे हड़ताल पर:21 मई को शहर का कचरा नहीं उठाएंगे, स्वच्छता सर्वेक्षण में गिर सकती सिटी की रैंकिंग

पटना में 8000 सफाईकर्मी जाएंगे हड़ताल पर:21 मई को शहर का कचरा नहीं उठाएंगे, स्वच्छता सर्वेक्षण में गिर सकती सिटी की रैंकिंग

पटना में अभी स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। इस बीच शहर में कचरे का अंबार लगने वाला है। 21 मई को पटना नगर निगम के 8000 कर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। इसमें मजदूर, सफाई कर्मी, ड्राइवर, स्वीपर शामिल हैं। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि हड़ताल को लेकर आयोजित बैठक में इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि तात्कालीन नगर आयुक्त के जाते ही नगर निगम कर्मचारियों का वेतन, पेंशन समय पर नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के बकाया का भुगतान नहीं हुआ है। सफाई कर्मियों की मुख्य मांगें – आउटसोर्स कर्मियों को 01/04/2025 और 01/04/2026 से बढ़े हुए दर से बकाया वेतन के भुगतान के लिए एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं। – दैनिक कर्मियों को 01/10/2025 और 01/04/2026 से बढ़े हुए दर से वेतन बकाया का भुगतान किया जाए। – दैनिक और आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यपालक पदाधिकारी स्तर पर हर महीने बैठक आयोजित की जाए।
जुलाई में होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो जुलाई में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। वेतन भुगतान को लेकर विभिन्न स्तरों पर अनावश्यक विलंब, टालमटोल और उपेक्षापूर्ण प्रशासनिक रवैया अपनाया जा रहा है। हड़ताल में सड़क पर कचरा फैल जाएगा। दुर्गन्ध के चलते सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाएगा। बारिश का भी सीजन आने वाला है। ऐसे में शहर के गली-मोहल्ले और मुख्य सड़कों पर कूड़ा-कचरा सड़ने लगेगा। पटना में अभी स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। इस बीच शहर में कचरे का अंबार लगने वाला है। 21 मई को पटना नगर निगम के 8000 कर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। इसमें मजदूर, सफाई कर्मी, ड्राइवर, स्वीपर शामिल हैं। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि हड़ताल को लेकर आयोजित बैठक में इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि तात्कालीन नगर आयुक्त के जाते ही नगर निगम कर्मचारियों का वेतन, पेंशन समय पर नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के बकाया का भुगतान नहीं हुआ है। सफाई कर्मियों की मुख्य मांगें – आउटसोर्स कर्मियों को 01/04/2025 और 01/04/2026 से बढ़े हुए दर से बकाया वेतन के भुगतान के लिए एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं। – दैनिक कर्मियों को 01/10/2025 और 01/04/2026 से बढ़े हुए दर से वेतन बकाया का भुगतान किया जाए। – दैनिक और आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यपालक पदाधिकारी स्तर पर हर महीने बैठक आयोजित की जाए।
जुलाई में होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो जुलाई में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। वेतन भुगतान को लेकर विभिन्न स्तरों पर अनावश्यक विलंब, टालमटोल और उपेक्षापूर्ण प्रशासनिक रवैया अपनाया जा रहा है। हड़ताल में सड़क पर कचरा फैल जाएगा। दुर्गन्ध के चलते सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाएगा। बारिश का भी सीजन आने वाला है। ऐसे में शहर के गली-मोहल्ले और मुख्य सड़कों पर कूड़ा-कचरा सड़ने लगेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *