टूटा 8 साल का रिकॉर्ड, 45.7°C के साथ ‘रेड जोन’ में पहुंचा कोटा, जानें IMD Weather Forecast

टूटा 8 साल का रिकॉर्ड, 45.7°C के साथ ‘रेड जोन’ में पहुंचा कोटा, जानें IMD Weather Forecast

Kota Weather News: कोटा शहर में रविवार को भीषण गर्मी व लू ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कोटा का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कोटा ऑरेंज जोन से निकलकर रेड जोन में शामिल हो गया।

टूटा 8 साल का रेकॉर्ड

कोटा के तापमान में ने पिछले 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये दिन अप्रेल महीने में बीते 8 साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस बार दिन के साथ रात का तापमान भी असामान्य रूप से ज्यादा बना हुआ है।

न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 10 साल में सबसे अधिक रहा। इससे पहले वर्ष 2016 में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा था, वहीं, 30 अप्रेल 2018 को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज हुआ था।

लू ने दिखाया रौद्र रूप

सोमवार सुबह बादल छाए रहे, लेकिन 10 बजे बाद तेज गर्मी का असर शुरू हो गया। तेज धूप व लू के थपेड़ों ने हालात और गंभीर कर दिए। गर्मी के चलते सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग घरों से निकलते समय मुंह पर कपड़ा बांधकर और छाते का सहारा लेते नजर आए।

कई इलाकों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम रहे, जिससे लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। घरों व दफ्तरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी भी उबल गया। गर्मी का असर रात में भी कम नहीं हुआ। दिनभर की तपिश के बाद गर्म हवा चलने से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली। ऐसे में लोग ठंडे पेय पदार्थों और अन्य उपायों के सहारे गर्मी से बचाव की कोशिश करते दिखे।

अभी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में परिवर्तन होने तथा आगामी 1-2 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागोंं में कही-कहीं हीटवेव व गर्म रात्रि दर्ज होने की आशंका है।

हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 से 30 अप्रेल को पश्चिमी व उत्तरी भागों तथा आसपास के भागों में मेघगर्जन, व्रजपात व झोंकेदार तेज हवाएं व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

ऐसे चढ़ा अधिकतम पारा

21 अप्रेल – 41.4
22 अप्रेल – 42.1
23 अप्रेल – 43.0
24 अप्रेल – 42.0
25 अप्रेल –
44.3
26 अप्रेल –
45.2
27 अप्रेल –
45.7 डिग्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *