लखीसराय में 8 साल की बच्ची से रेप:10 रुपए का लालच देकर खींचा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

लखीसराय में 8 साल की बच्ची से रेप:10 रुपए का लालच देकर खींचा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

लखीसराय में शनिवार को एक 8 वर्षीय बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर थाना क्षेत्र की है। गांव के ही एक युवक पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम पीड़िता अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे 10 रुपए का लालच देकर जबरन खींच लिया और उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घटना का पता चला। परिजनों ने तुरंत आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम सूर्यगढ़ा पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी कविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने दुष्कर्म की बात कही है और त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को इलाज के लिए भेजा गया है। बच्ची को सदर अस्पताल किया रेफर परिजनों ने किशोरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सूर्यगढ़ा पहुंचाया। चिकित्सकों ने पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया। पीड़िता का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी है। इधर, मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में जानकारी मिली है। मामले से जुड़ी सूचना का पूरी तरह सत्यापन किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। लखीसराय में शनिवार को एक 8 वर्षीय बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर थाना क्षेत्र की है। गांव के ही एक युवक पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम पीड़िता अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे 10 रुपए का लालच देकर जबरन खींच लिया और उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घटना का पता चला। परिजनों ने तुरंत आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम सूर्यगढ़ा पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी कविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने दुष्कर्म की बात कही है और त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को इलाज के लिए भेजा गया है। बच्ची को सदर अस्पताल किया रेफर परिजनों ने किशोरी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सूर्यगढ़ा पहुंचाया। चिकित्सकों ने पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया। पीड़िता का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी है। इधर, मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में जानकारी मिली है। मामले से जुड़ी सूचना का पूरी तरह सत्यापन किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *