किशनगंज में 8.67 ग्राम स्मैक बरामद:महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, बंगाल से लाकर बेचते थे

किशनगंज में 8.67 ग्राम स्मैक बरामद:महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, बंगाल से लाकर बेचते थे

किशनगंज में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 8.67 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि बीआर 37 ईआर 5216 नंबर का एक ग्रे रंग का ई-रिक्शा पश्चिम बंगाल से स्मैक की खेप लेकर एमजीएम रोड के रास्ते किशनगंज शहर में प्रवेश करने वाला है। पुलिस ने पीछा कर ई-रिक्शा को पकड़ा सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस ने कैलटेक्स चौक के समीप वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ओर भागने लगा। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर ई-रिक्शा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक महिला के अंतःवस्त्र में छिपाकर रखी गई 8.67 ग्राम स्मैक बरामद की। इसके बाद मौके से सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बंगाल से स्मैक खरीदकर बेचता था गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डुमरिया भट्टा वार्ड संख्या-29 निवासी सुनिता देवी (41), पति चुन्ना साहा, ई-रिक्शा चालक सौरभ वर्मन उर्फ काजू (27), पिता जय वर्मन, प्रताप कुमार राय उर्फ पकौड़ी (28), पिता विनोद राय तथा विवेक तालुकदार उर्फ चीकू (30), पिता विनय तालुकदार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से पश्चिम बंगाल से स्मैक खरीदकर किशनगंज में बेचने का काम करते थे। बिक्री से होने वाली रकम को वे आपस में बांट लेते थे। टाउन थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। किशनगंज में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 8.67 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि बीआर 37 ईआर 5216 नंबर का एक ग्रे रंग का ई-रिक्शा पश्चिम बंगाल से स्मैक की खेप लेकर एमजीएम रोड के रास्ते किशनगंज शहर में प्रवेश करने वाला है। पुलिस ने पीछा कर ई-रिक्शा को पकड़ा सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस ने कैलटेक्स चौक के समीप वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ओर भागने लगा। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर ई-रिक्शा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक महिला के अंतःवस्त्र में छिपाकर रखी गई 8.67 ग्राम स्मैक बरामद की। इसके बाद मौके से सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बंगाल से स्मैक खरीदकर बेचता था गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डुमरिया भट्टा वार्ड संख्या-29 निवासी सुनिता देवी (41), पति चुन्ना साहा, ई-रिक्शा चालक सौरभ वर्मन उर्फ काजू (27), पिता जय वर्मन, प्रताप कुमार राय उर्फ पकौड़ी (28), पिता विनोद राय तथा विवेक तालुकदार उर्फ चीकू (30), पिता विनय तालुकदार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से पश्चिम बंगाल से स्मैक खरीदकर किशनगंज में बेचने का काम करते थे। बिक्री से होने वाली रकम को वे आपस में बांट लेते थे। टाउन थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *