जापानी थीम पर आधारित जापानी पार्क का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। पार्क के निर्माण पर करीब 8.76 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। दावा किया गया कि पार्क निर्माण के बाद जापानी सांस्कृतिक को भी यहां देखा जा सकेगा। इसके करीब नौ एकड़ में बनाया जा रहा है। आगामी छह महीने में इसका काम पूरा हो जाएगा।
इस पार्क में उन पहलुओं को दिखाया गया है जिनमें प्रकृति प्रेम, शांति, और आध्यात्म जैसे गुण हैं। पार्क में जापानी झूले, ड्रैगन के आकार का झूला, कई सेल्फ़ी पॉइंट, वॉकिंग ट्रैक, झरने, नदियां, द्वीप, और पुल बनाए जा रहे है। यहां कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी लगाए जा रहे है जो मियावाकी तकनीक से उगाए जाएंगे। ये पेड़ 2-3 साल में घने जंगल का रूप ले लेंगे। पार्क में ये है खास इसके अलावा पार्क में वाटर बाडी और ब्रिज, एम्फीथियेटर, फुट कोर्ट, पाथवे , विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे, पार्किंग, एडमिन ब्लाक, टायलेट, जैपनीज गजबो हट, जेन गार्डन, जैपनीज थीम पर आधारित एंट्री प्लाजा और चिल्ड्रेन प्ले जोन को बनाया जा रहा है।
नोएडा में बनाए गए पार्क


