शादी समारोह में मारपीट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार:गोरखपुर में युवक की पीटकर हुई थी हत्या, DJ और खाना को लेकर मचा था विवाद

शादी समारोह में मारपीट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार:गोरखपुर में युवक की पीटकर हुई थी हत्या, DJ और खाना को लेकर मचा था विवाद

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया इलाके में 8 मई की रात शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने और खाना को लेकर एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में 9 मई की शाम शाहपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 7 आरोपी की पहचान हुई: इन आरोपियों की पहचान हड़हवा फाटक चकसा हुसैन पचपेड़वा,थाना शाहपुर के रहने वाले शिव आत्मा, मोहद्दीपुर लेबर कालोनी, थाना कैण्ट के राकी कुमार, हड़हवा फाटक पचपेड़वा, थाना शाहपुर के मनीश्वर उर्फ श्याम, सुतुहिया, थाना अहिरौली जिला कुशीनगर के प्रताप, सिंहासनपुर, थाना एम्स के अजय कुमार बासफोर, आदर्शनगर कालोनी, थाना शाहपुर के रवि कुमार और शाहपुर पानी की टंकी आवास विकास कोलनी मलिन बस्ती,थाना शाहपुर के रहने वाले कुवंर बासफोर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश रोशन सिंह ने बताया कि बिछिया इलाके में 8 मई की रात शादी समारोह में खाना को लेकर मारपीट करने और एक युवक की पीट पीटकर हत्या करने के संदर्भ में 9 मई को कुल 7 को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अब विस्तार से पढिए पूरा मामला… शाहपुर थाना क्षेत्र के अकोलवा स्थित अर्जुन बघेल मैरिज हॉल में नगर निगम कर्मचारी जितेंद्र की बेटी की शादी समारोह चल रहा था। शुक्रवार रात बारात पहुंचने के बाद पहले डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद एक बाराती को खाने में लेग पीस न मिलने से मामला और बढ़ गया। फिर यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। जमकर चले ईंट-पत्थर, मची भगदड़ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच अचानक ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने तलवार, बेल्ट, ईंट-पत्थर चलाते नजर आए। मैरिज हॉल में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरोप है कि इसी दौरान घराती पक्ष के कुछ लोगों ने बाराती पक्ष के दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी बेल्ट और मोटे बांस से जमकर पिटाई कर दी। तीन महीने पहले ही सुमित की शादी हुई थी घटना में शाहपुर के आवास विकास कालोनी का रहने वाला सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं नेपाली नाम का दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। सुमित की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। उनकी मां रेलवे में सफाईकर्मी से रिटायर्ड हैं। मृतक सुमित के रिस्तेदार बोले-: इस घटना के बाद सुमित के घर में सन्नाटा पसरा हुआ। सुमित की मां और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए सुमित के बुआ के लड़के संदीप ने बताया कि-यह पूरी घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे डीजे पर नाचने और खाना को लेकर हुई। घरातियों ने सुमित को बेल्ट बांस और तलवार से हमला कर मार डाला। सुमित अपने घर का सबसे छोटा लड़का था। उसके 2 भाई, (नारेन्द्र और अमित) भी थे। आपको बता दें की वो अपना घर खर्चा चलाने के लिए जेल रोड पर मोबाईल की दुकान में काम करता था। वारदात के बाद आरोपी फरार घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद गौरतलब है कि शादी समारोहों में डीजे और गानों को लेकर विवाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। करीब एक सप्ताह पहले भी शाहपुर क्षेत्र के बिछिया ताड़ीखाना स्थित एक मैरिज हॉल में गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *