अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें बेसहारा पशुओं, सड़क निर्माण, कचरे और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर लक्ष्मी नारायण शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ शांतिपुर से पीयूष सोगानी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके वार्ड में लगातार तीन दिनों से स्ट्रीट लाइट दिनभर जल रही थी। इसके कारण बिजली की अनावश्यक खपत हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर लक्ष्मी नारायण शर्मा ने कार्रवाई करवाते हुए समस्या का समाधान करवा दिया। इससे बिजली की बर्बादी रोकने में मदद मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर लक्ष्मी नारायण शर्मा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। रामनगर की गली में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर रामनगर से कैलाश चंद ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी गली में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी। इसके कारण रात के समय गली में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… अंबिका विहार में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, राहगीर परेशान पंचशील कॉलोनी स्थित पायलट नगर से सांवत सिंह मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि अंबिका विहार, बलदेव नगर में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। सड़क पर पशुओं के बैठे रहने और घूमने से वाहन चालकों तथा राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। अचानक पशुओं के सड़क पर आने से दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बेसहारा पशुओं को हटवाने की मांग की है। सियाराम नगर में अब तक नहीं बनी सड़क, वाहन हो रहे खराब चंद्रवरदाई नगर स्थित सियाराम नगर से संगीता नवल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक सड़क नहीं बनी है। सड़क की सुविधा नहीं होने से लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खराब रास्ते से गुजरने के कारण आए दिन वाहनों में खराबी भी आ जाती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क का निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि आवागमन आसान हो सके। फॉयसागर रोड पर सड़क किनारे कचरे का ढेर, सफाई की जरूरत रावत नगर स्थित फॉयसागर रोड से रजनीश कुमार जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 6 में सड़क के किनारे कचरे का ढेर जमा हो गया है। कचरा जमा होने से आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से कचरा हटवाकर नियमित सफाई करवाने की मांग की है। साई बाबा मार्ग पर नहीं जल रही स्ट्रीट लाइट भगवान चौराहे, साई बाबा मार्ग से गोविंद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। अंधेरे के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से स्ट्रीट लाइट ठीक करवाकर चालू करने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’:सड़क पर गड्ढे, पाइपलाइन लीकेज, नाली और सीवरेज चैंबर से जुड़ी समस्याएं शामिल 1. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:अधूरा सड़क निर्माण बना परेशानी, लक्ष्मी मोहल्ले में ‘काला पानी’ की सजा, जनता के मुद्दों पर बेफिक्र प्रशासन 2.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 3.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 4. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 5.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 6. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 7.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर शहर में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं

