‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:15 साल पुराना अस्थायी डम्पिंग यार्ड हटा, कचरे की समस्या हुई दूर, राजेश बने ‘पब्लिक के स्टार’

‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:15 साल पुराना अस्थायी डम्पिंग यार्ड हटा, कचरे की समस्या हुई दूर, राजेश बने ‘पब्लिक के स्टार’

जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग समस्याओं के हल पाने कीउम्मीद में लगातार शिकायतें पोस्ट कर रहे हैं। आमजन की समस्या पर तुरंत एक्शन लेते हुए विभाग भी समाधान करवा रहे हैं। हालांकि बेसहारा पशुओं, टूटी सड़कों और कचरे का निस्तारण अब भी शहर के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। पब्लिक ने पोस्ट कर जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से इन समस्याओं पर भी एक्शन लेने की आवाज उठाई है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… गणपति नगर: ट्रांसफॉर्मर के करंट से गाय की मौत जोधपुर के गणपति नगर में मोहिनी योग कला केन्द्र के पीछे लगे ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा और उससे उपजे खतरे के संबंध में अभिषेक पुरोहित ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के मकान संख्या 23 बी 11 के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर आए दिन रात को तेज शॉर्ट सर्किट और आवाज के साथ बंद हो जाता है। बीते 7 दिनों से यही हाल है। ट्रांसफॉर्मर के आसपास करंट भी आ रहा है। हाल ही एक बेसहारा गाय भी करंट लगने से मर चुकी है। प्रशासन से अपील है कि इस ट्रांसफॉर्मर को बदलवाकर इसके चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाएं ताकि कोई बेसहारा पशु करीब न जाए। भदवासिया: गली में नीचे तक झूल रहे बिजली के तार वार्ड 87 के भदवासिया फाटक, लावरण से सवाई सिंह भाटी ने गली में बहुत नीचे झूल रहे बिजली के तारों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि महामंदिर रेलवे स्टेशन, इन्द्रा कॉलोनी, मण्डोर रोड पर हमारी गली में बिजली के तार जमीन से महज 7 से 8 फुट ऊंचे हैं। हाल ही यहां बड़ा हादसा भी टला है। गली से चापहिया वाहन के निकलते समय बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। लेकिन डिस्कॉम की ओर से न तो तार ऊंचे किए जा रहे हैं न ही पेड़ों की टहनियों को काटा जा रहा है। निगम, जोधपुर डिस्कॉम और संबंधित अधिकारियों से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। नागौरी गेट: पीने के पानी के लिए तीन साल से काट रहे चक्कर जोधपुर शहर के ‘भास्कर समाधान’ पर सर्किट हाउस रोड से मोहनलाल ने पेयजल से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नागौरी गेट, बाबा रामदेव मंदिर के आसपास, काकड़ी रोड, भरत कैम्पर के पास पेयजल की समस्या बीते तीन सालों से बनी हुई है। जरूरत भर का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है। जलदाय विभाग फतेह सागर, सूर सागर और कुड़ी के अलग–अलग ऑफिसों के चक्कर लगवा रहा है लेकिन समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। बार–बार शिकायत कर अब हम लोग भी थक चुके हैं। आदर्श नगर: सड़क लेवल में अंतर, कट पर मुड़ते ही हादसे का डर शहर के आदर्श नगर इलाके के रोड नंबर 17 से इंद्र सिंह राठौड़ ने डिवाइडर के दोनों तरफ सड़क की असमान ऊंचाई की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इलाके के प्रेम नगर एरिया में नई बनी सड़क रोड कट के एक तरफ ऊंची जबकि दूसरी तरफ नीची है। रोड के बीच में कई जगह कट भी बनाए हुए हैं जो दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा हैं। कार वगैरह छोटे वाहन जब कट से दूसरी तरफ जाते हैं तो कार का पहिया बिल्कुल हवा में लटका हुआ महसूस होता है। रोड का काम भी काफी महीनों से अधूरा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पावटा: पोस्ट के बाद उठा कचरा, सफाई होने से मिली राहत ‘भास्कर समाधान’ पर मण्डोर रोड, भदवासिया, पावटा से भोमाराम ने पोस्ट कर सफाई और कचरा नियमित रूप से न उठने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि हमारे यहां हॉस्टल का जूठा खाना और कचरा यहां खुले में डाला जाता है। इससे गंदगी फैलती है और बेसहारा पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने साफ–सफाई करवाकर इसका समाधान करवा दिया है। सूर सागर: वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ‘पब्लिक के स्टार’ ‘भास्कर समाधान’ पर रिडिया चौराहा, सूर सागर से रणजीत सिंह ने पोस्ट कर कचरा न हटाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 2, सूरजबेरा, रेलवे लाइन की बाउंड्रीवॉल के पास कचरे का ढेर लगा रहता है। बीते 15 सालों से यह जगह डम्पिंग यार्ड बनी हुई है। पहले यहां निगम के डस्टबिन भी रखे हुए थे लेकिन अब वह भी नहीं हैं। निगम के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को लगातार शिकायत करने के बावजूद यहां से कचरा नहीं हटाया जा रहा है। सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने साफ–सफाई करवाकर इसका समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.’भास्कर समाधान’ पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.’भास्कर समाधान’: एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने ‘पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *