बच्चों के खेलने पर दो पक्षों की महिलाएं भिड़ीं:लाठी-डंडे चले, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 4 महिलाओं को किया गिरफ्तार

बच्चों के खेलने पर दो पक्षों की महिलाएं भिड़ीं:लाठी-डंडे चले, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 4 महिलाओं को किया गिरफ्तार

हापुड़ में कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर इलाके के मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शुरू हुए इस विवाद में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो शनिवार सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए पूरा मामला- जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला दरगाह शरीफ में 2 पक्षों में बच्चों के खेलने पर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया था। जोकि शनिवार को वायरल हो गया। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने मौके की जानकारी जुटाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की। पुलिस ने रहनुमा, जरीना, तरन्नुम और इलमा को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *