बेलहर में 51.10% मतदाताओं ने डाले वोट

बेलहर में 51.10% मतदाताओं ने डाले वोट

बेलहर| कोसी स्नातक क्षेत्र के लिए एमएलसी चुनाव शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रखंड में कुल 823 मतदाताओं में से 470 ने वोट डाला। इनमें 396 पुरुष, 74 महिलाएं रहीं। मतदान प्रतिशत 51.10 रहा।चुनाव से पहले अंचलाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में तैयारियां पूरी की गईं। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक तय रहा। सुबह से ही मतदाता कतार में लगने लगे। सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था रही। इंस्पेक्टर संदीप आनंद, थाना अध्यक्ष विजयेंद्र कुमार, एसआई गौतम कुमार शर्मा दल-बल के साथ मतदान केंद्र पर डटे रहे। आरो के रूप में बौंसी प्रखंड के बीडीओ हर्ष प्रराषद भी मतदान खत्म होने तक मौजूद रहे। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बेलहर प्रखंड में कुल 827 मतदाता हैं। इनमें 666 पुरुष, 157 महिला मतदाता हैं। बेलहर| कोसी स्नातक क्षेत्र के लिए एमएलसी चुनाव शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रखंड में कुल 823 मतदाताओं में से 470 ने वोट डाला। इनमें 396 पुरुष, 74 महिलाएं रहीं। मतदान प्रतिशत 51.10 रहा।चुनाव से पहले अंचलाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में तैयारियां पूरी की गईं। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया। मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक तय रहा। सुबह से ही मतदाता कतार में लगने लगे। सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था रही। इंस्पेक्टर संदीप आनंद, थाना अध्यक्ष विजयेंद्र कुमार, एसआई गौतम कुमार शर्मा दल-बल के साथ मतदान केंद्र पर डटे रहे। आरो के रूप में बौंसी प्रखंड के बीडीओ हर्ष प्रराषद भी मतदान खत्म होने तक मौजूद रहे। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बेलहर प्रखंड में कुल 827 मतदाता हैं। इनमें 666 पुरुष, 157 महिला मतदाता हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *