60 लाख की संपत्ति चोरी, बरामद हुए मात्र 6 हजार:गिरोह के 4 सदस्यों को भी किया गिरफ्तार, 2 की गिरफ्तारी अभी बाकी

60 लाख की संपत्ति चोरी, बरामद हुए मात्र 6 हजार:गिरोह के 4 सदस्यों को भी किया गिरफ्तार, 2 की गिरफ्तारी अभी बाकी

नालंदा में पिछले दिनों 6 घरों में चोरी हुई थी। 6 घरों को मिलाकर कुल 60 लाख से अधिक की संपत्ति चोर ले गए थे। चोर गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनी थी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए 3 महीने से छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद 19 अगस्त को गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से सिर्फ 6 हजार रुपए नगद और चांदी जैसी दिखने वाली एक जोड़ी बिछिया-पायल मिली है। इसके अलावा पुराना लैपटॉप, एक आईफोन भी बरामद हुआ है। मामला माधोपुर-सबनहुआ का है। पकड़े गए आरोपियों में नियामतपुर निवासी कुंदन कुमार उर्फ कुंदन राज, सबनडुआडीह निवासी गोलू कुमार और 2 नाबालिग शामिल हैं। गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अब पुलिस का दावा है कि गिरोह के बाकी 2 फरार साथी जब पकड़े जाएंगे, तब शायद बाकी का खजाना हाथ लगे। हालांकि, लाखों लूटा चुके पीड़ित अब यह सोचने पर मजबूर हैं कि पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर चोरों पर नकेल कसी है या फिर मामूली बरामदगी का झुनझुना थमाकर पीड़ितों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। टीम में हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, एसआई नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, विकेश कुमार महतो, एएसआई गौतम कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी जल्द होगी।
इनके घर से हुई थी चोरी जून में माधोपुर सबनहुआ स्थित अवधेन्द्र सिंह के बंद घर के आठ ताले तोड़कर करीब 50 लाख रुपए के सोने के आभूषण और डेढ़ लाख नकद चोरी कर लिए गए थे। इसी तरह नियामतपुर में डॉ. जयवंत कुमार के घर से 10 लाख के जेवर और शिक्षिका कमला कुमारी के घर से लैपटॉप और 16 अगस्त को उपेंद्र प्रसाद के घर से लाखों की संपत्ति उड़ाई गई थी। इनके अलावा दो और पीड़िता हैं। नालंदा में पिछले दिनों 6 घरों में चोरी हुई थी। 6 घरों को मिलाकर कुल 60 लाख से अधिक की संपत्ति चोर ले गए थे। चोर गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनी थी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए 3 महीने से छापेमारी कर रही थी। जिसके बाद 19 अगस्त को गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से सिर्फ 6 हजार रुपए नगद और चांदी जैसी दिखने वाली एक जोड़ी बिछिया-पायल मिली है। इसके अलावा पुराना लैपटॉप, एक आईफोन भी बरामद हुआ है। मामला माधोपुर-सबनहुआ का है। पकड़े गए आरोपियों में नियामतपुर निवासी कुंदन कुमार उर्फ कुंदन राज, सबनडुआडीह निवासी गोलू कुमार और 2 नाबालिग शामिल हैं। गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अब पुलिस का दावा है कि गिरोह के बाकी 2 फरार साथी जब पकड़े जाएंगे, तब शायद बाकी का खजाना हाथ लगे। हालांकि, लाखों लूटा चुके पीड़ित अब यह सोचने पर मजबूर हैं कि पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर चोरों पर नकेल कसी है या फिर मामूली बरामदगी का झुनझुना थमाकर पीड़ितों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। टीम में हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, एसआई नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, विकेश कुमार महतो, एएसआई गौतम कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी जल्द होगी।
इनके घर से हुई थी चोरी जून में माधोपुर सबनहुआ स्थित अवधेन्द्र सिंह के बंद घर के आठ ताले तोड़कर करीब 50 लाख रुपए के सोने के आभूषण और डेढ़ लाख नकद चोरी कर लिए गए थे। इसी तरह नियामतपुर में डॉ. जयवंत कुमार के घर से 10 लाख के जेवर और शिक्षिका कमला कुमारी के घर से लैपटॉप और 16 अगस्त को उपेंद्र प्रसाद के घर से लाखों की संपत्ति उड़ाई गई थी। इनके अलावा दो और पीड़िता हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *