हरदा कलेक्ट्रेट में नए कलेक्टर का निरीक्षण:अव्यवस्थाओं पर दो शाखा प्रभारियों को नोटिस; सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश

हरदा कलेक्ट्रेट में नए कलेक्टर का निरीक्षण:अव्यवस्थाओं पर दो शाखा प्रभारियों को नोटिस; सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश

हरदा कलेक्टर कुमार सत्यम ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। अव्यवस्था पर नाजिर और नकल शाखा प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलीं। नकल शाखा में फोटोकॉपी मशीन न होने से अभिलेखों की कॉपी बाहर से हो रही थी। कलेक्टर ने जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र, अपर कलेक्टर कार्यालय, लोक सेवा केंद्र, भू-अभिलेख, आदिम जाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी, जनगणना, नागरिक आपूर्ति, आबकारी, जिला शिक्षा केंद्र, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास, निर्वाचन शाखा, जिला कोषालय, उप पंजीयक कार्यालय और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश
उन्होंने स्वच्छता, अभिलेख संधारण और सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए। उप पंजीयक कार्यालय में भी कैमरे लगवाने को कहा। कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक ऐप से दर्ज कराने पर भी जोर दिया। कलेक्टर सत्यम ने कहा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी-कर्मचारी बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *