भोपाल में हाईटेंशन लाइन से झुलसा 7वीं का छात्र:इलाज के दौरान मौत; गाड़ी की चाबी निकालते समय लगा था करंट

भोपाल में हाईटेंशन लाइन से झुलसा 7वीं का छात्र:इलाज के दौरान मौत; गाड़ी की चाबी निकालते समय लगा था करंट

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में 6 अक्टूबर को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 13 वर्षीय छात्र कृष्णा नायक झुलस गया था। वह अपने पिता को गाड़ी की चाबी देने के प्रयास में हादसे का शिकार हुआ। चाबी घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फंस गई थी। उसे वाइपर से निकालने के दौरान कृष्णा करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कृष्णा नायक पिता खजान सिंह नायक (13) नीलबड़ के शिव नगर फेस-2 में रहता था। वह सातवीं कक्षा का छात्र था। घटना के दिन कृष्णा ने अपने पिता से गाड़ी की चाबी मांगी थी। पिता ने चाबी नीचे फेंककर देने का प्रयास किया, लेकिन चाबी घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में जाकर अटक गई। वाइपर से चाबी निकालने के दौरान लगा करंट चाबी निकालने के लिए कृष्णा ने वाइपर का सहारा लिया। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ा डॉक्टरों ने कृष्णा का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की मौजूदगी में गुरुवार दोपहर छात्र के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *