वोट चोरी नहीं, कांग्रेस का जनाधार गिरा:नारनौल में बोले मंत्री गंगवा, एसआईआर पहली बार नहीं, देश में 11 बार हो चुका

वोट चोरी नहीं, कांग्रेस का जनाधार गिरा:नारनौल में बोले मंत्री गंगवा, एसआईआर पहली बार नहीं, देश में 11 बार हो चुका

हरियाणा के लोकनिर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। वोटों की कोई चोरी नहीं हुई, बल्कि कांग्रेस का जनाधार लगातार गिर गया। जिससे उनको कम वोट मिलने लगे हैं। इसलिए उनको लगता है कि वोट चोरी हुए हैं। मंत्री गंगवा यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजगता हटाओ कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस लोगों के सामने गलत प्रचार कर रही है। एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है, यह देश में 11 बार हो चुका है तथा अब 12 वी बार हो रहा है। दस बार कांग्रेस ने खुद एसआईआर करवाया था। राहुल कर रहे विदेशों में छवि खराब उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत मरे हुए लोगों के वोट, देश के बाहरी लोगों के वोट तथा डुप्लीकेट वोट काटे जाते हैं। इस बार भी वही हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस मरे हुए, देश के बाहरी लोगों तथा डुप्लीकेट वोटों को रखना चाहती है तथा उनके दम पर सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बाहर विदेशों में जाकर देश की छवि खराब कर रहे हैं। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़के को तो बोलना ही नहीं आता वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में अनर्गल टिप्पणी करते हैं, जो उनकाे शोभा नहीं देता। युवा कर रहे असभ्य भाषा का प्रयोग उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में हो रहे आंदोलनों में अपने लोगों को भेजती है तथा वहां पर ऐसी असभ्य भाषा का प्रयोग युवाओं द्वारा करवाया जाता है कि वह हमारी सभ्यता व संस्कृति के बिल्कुल खिलाफ है। इसलिए कांग्रेस युवाओं को भी गुमराह कर रही है। ये रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा विधायक ओमप्रकाश यादव व कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, भाजपा जिला प्रधान यतेंद्र यादव, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, कैलाश शर्मा, जेपी सैनी, विजय सांगवान, किशनलाल बोहरा, नरेंद्र झिमरिया, गोविंद भारद्वाज, अजीत कलवाड़ी, मनीष संघी, वासुदेव यादव, विकास अग्रवाल, सोमदेव शर्मा, संजय अमन व हेमंत चौबे समेत अनेक लोग मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *