पूर्णिया में 55.47 ग्राम स्मैक बरामद:दो अलग जहग से बरामद की गई खेप, तीन धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्णिया में 55.47 ग्राम स्मैक बरामद:दो अलग जहग से बरामद की गई खेप, तीन धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्णिया में 2 अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 55.47 ग्राम स्मैक के साथ 3 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई चकमका ओपी और सरसी थाने की पुलिस ने की है। चकमका ओपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नशे का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक धंधेबाज को बाइक, 51.77 ग्राम स्मैक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सिकंदर आलम (19) के रूप में हुई है। बायसी थाना क्षेत्र के सोहराजाबर गांव का रहने वाला है।
सरसी में 3.70 ग्राम स्मैक बरामद वहीं, दूसरी ओर सरसी थाना पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 3.70 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र नीरज झा(24) और सोनू कुमार(21) के रूप में हुई है। तीनों धंधेबाजों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किस नेटवर्क से जुड़े है। नशे के कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सख्ती का साफ संदेश गया है। नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्णिया में 2 अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 55.47 ग्राम स्मैक के साथ 3 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई चकमका ओपी और सरसी थाने की पुलिस ने की है। चकमका ओपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नशे का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक धंधेबाज को बाइक, 51.77 ग्राम स्मैक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सिकंदर आलम (19) के रूप में हुई है। बायसी थाना क्षेत्र के सोहराजाबर गांव का रहने वाला है।
सरसी में 3.70 ग्राम स्मैक बरामद वहीं, दूसरी ओर सरसी थाना पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 3.70 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र नीरज झा(24) और सोनू कुमार(21) के रूप में हुई है। तीनों धंधेबाजों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किस नेटवर्क से जुड़े है। नशे के कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सख्ती का साफ संदेश गया है। नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *