बुलंदशहर में लगेंगी 500 नई स्ट्रीट लाइट:नगर पालिका ने टेंडर को दी मंजूरी, अंधेरे से मिलेगी राहत

बुलंदशहर में लगेंगी 500 नई स्ट्रीट लाइट:नगर पालिका ने टेंडर को दी मंजूरी, अंधेरे से मिलेगी राहत

बुलंदशहर नगर पालिका परिषद ने शहर में अंधेरे की समस्या दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पालिका ने 500 नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर के कई मोहल्लों, गलियों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त रोशनी न होने से लोगों को रात में आवागमन में परेशानी होती थी। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ जाती थीं। यह योजना करीब एक वर्ष से प्रक्रिया में थी। अब बोर्ड बैठक में टेंडर स्वीकृत होने के बाद इसे अंतिम चरण में लाया गया है। पालिका अधिकारियों के अनुसार, टेंडर स्वीकृत होने के अगले दो माह के भीतर स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर उन क्षेत्रों में पहले लाइटें लगाई जाएंगी, जहां अंधेरे की समस्या सबसे अधिक है। मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। नई स्ट्रीट लाइट लगने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को रात में आवागमन में सुविधा मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि शहर की सड़कों और बाजारों में रोशनी बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ पहुंचेगा। नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जल्द कार्य शुरू करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *