ईदगाह के पास 50 साल पुराना नीम का वृक्ष काटा:टीम के पहुंचने से पहले भागे आरोपी, शाजापुर में दो दिन पहले भी पेड़ कटे थे

ईदगाह के पास 50 साल पुराना नीम का वृक्ष काटा:टीम के पहुंचने से पहले भागे आरोपी, शाजापुर में दो दिन पहले भी पेड़ कटे थे

शाजापुर में गुरुवार शाम गिरवर रोड स्थित ईदगाह के पास शासकीय भूमि पर खड़े एक नीम के पेड़ को अवैध रूप से काट दिया गया। सूचना मिलने पर पटवारी की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पेड़ काट रहे कर्मचारी कटी हुई लकड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटवारी ललित कुंभकार और ताहिर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और कटी हुई लकड़ी को जब्त कर लिया। पंचनामे के अनुसार, बिना किसी अनुमति के काटा गया यह शासकीय नीम का पेड़ लगभग 50 वर्ष पुराना था। मौके से बरामद हुई लकड़ी का अनुमानित वजन करीब 150 क्विंटल बताया गया है, जिसे फिलहाल ग्राम कोटवार को सौंप दिया गया है। आरा मशीन से काटा गया पेड़, आरोपी फरार जानकारी के अनुसार, इस पेड़ को आरा मशीन से काटा गया था और लकड़ी को किसी संचालक को बेचने की तैयारी थी। हालांकि, प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से भाग निकले। इस मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई न होने से बढ़ रहे हौसले स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले 1 जून को भी आईटीआई परिसर में अवैध रूप से पेड़ काटे गए थे, लेकिन उस मामले में भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने अब वन विभाग से इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *