TMC नेता दीपांकर के खेत से निकले नोटों से भरे 5 बोरे, जेब में मिले 80 लाख, जमीन में छिपाया था करोड़ों का सोना

TMC नेता दीपांकर के खेत से निकले नोटों से भरे 5 बोरे, जेब में मिले 80 लाख, जमीन में छिपाया था करोड़ों का सोना

West Bengal में TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के खेत से नोटों से भरे पांच बोरे, 2.24 करोड़ रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने के जेवर बरामद हुए हैं। 

Dipankar Bhattacharya Cash Scam: पश्चिम बंगाल में TMC नेता और बदुरिया नगर पालिका चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद बड़ा बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने पहले होटल पर छापेमारी के दौरान उनके पास से 80 लाख रुपये बरामद किए, जिसके बाद घर के आसपास तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान पास के जूट के खेत से नोटों से भरे पांच बोरे और भारी मात्रा में सोने के जेवर मिले। पुलिस के मुताबिक, अब तक कुल 2.24 करोड़ रुपये नकद बरामद हो चुके हैं। इस खुलासे के बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

होटल से हुई थी गिरफ्तारी

इस पूरे घोटाले की कहानी एक दिन पहले शुरू हुई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दीपांकर भट्टाचार्य किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए एक स्थानीय होटल में छापेमारी कर बादुरिया के मेयर (चेयरमैन) को रंगे हाथों दबोच लिया। शुरुआती तलाशी में ही नेता जी के पास से 80 लाख रुपये नगद बरामद हुए थे। इसके तुरंत बाद पुलिस ने नगर पालिका में हुए भारी वित्तीय गबन और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

5 बोरों में बंद 2.24 करोड़ रुयये

जब पुलिस दीपांकर भट्टाचार्य के घर के आसपास तलाशी अभियान चला रही थी, तभी उनकी नजर पास के एक जूट के खेत पर पड़ी। खेत की मिट्टी संदिग्ध लगने पर खुदाई की गई, जहां से पांच बड़े जूट के बोरे बरामद हुए। इन बोरों से 2.24 करोड़ रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने के जेवरात मिले। पुलिस अधिकारियों ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक कुल नकद बरामदगी 2.24 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। घटना के बाद बदुरिया और आसपास के इलाकों में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

जांच में जुटे वित्तीय एक्सपर्ट्स

मौजूदा नगर पालिका चेयरमैन के कृषि खेत से इतनी बड़ी रकम और सोना मिलने के बाद पूरे पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल मच गया है। वहीं विपक्षी दल ममता सरकार पर हमलावर हो गए हैं, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। वहीं जब्त किए गए करोड़ों रुपये और सोने को सुरक्षित कस्टडी में रख दिया गया है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *