आगरा में यमुना में नहाते समय 5 लोग डूबे:तीन को गंभीर हालत में बाहर निकाला, 2 की तलाश में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

आगरा में यमुना में नहाते समय 5 लोग डूबे:तीन को गंभीर हालत में बाहर निकाला, 2 की तलाश में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में यमुना में नहाते समय 5 लोग डूब गए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग बचाने पहुंचे। लोगों ने तीन लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया। जबकि दो की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया है। यमुना से बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तीन लोगों को निकाला गया है। उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
खबर अपडेट की जा रही है….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *