शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के भोजड़ीह खंधा में एक 48 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह और सब इंस्पेक्टर अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक जांच टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। मृतका की पहचान बिसहिया गांव निवासी रामबालक पासवान की बहन और विनोद पासवान की पत्नी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जयरामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और अपने मायके में घर बनाकर रह रही थी। महिला तीन बेटियों की मां थी और जखौर गांव के डंपिंग यार्ड में कचरा चुनकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतका के चेहरे पर चोट के निशान थे और चेहरा खून से सना हुआ था। उन्होंने बताया कि महिला मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे हर दिन की तरह मजदूरी करने के लिए पैदल ही घर से डंपिंग यार्ड के लिए निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंच पाई। आशंका है कि अज्ञात बदमाशों ने सुनसान बघार में उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। दोपहर बाद उस रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर ने शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की गहन छानबीन कर रही है। शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के भोजड़ीह खंधा में एक 48 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह और सब इंस्पेक्टर अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक जांच टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। मृतका की पहचान बिसहिया गांव निवासी रामबालक पासवान की बहन और विनोद पासवान की पत्नी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जयरामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और अपने मायके में घर बनाकर रह रही थी। महिला तीन बेटियों की मां थी और जखौर गांव के डंपिंग यार्ड में कचरा चुनकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतका के चेहरे पर चोट के निशान थे और चेहरा खून से सना हुआ था। उन्होंने बताया कि महिला मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे हर दिन की तरह मजदूरी करने के लिए पैदल ही घर से डंपिंग यार्ड के लिए निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंच पाई। आशंका है कि अज्ञात बदमाशों ने सुनसान बघार में उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। दोपहर बाद उस रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर ने शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की गहन छानबीन कर रही है।


