नोएडा में निवेश का झांसा देकर ठगे 47.90 लाख:वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा, तीन गुना दिखने लगी रकम, निकालने को कहा तो किया बाहर

नोएडा में निवेश का झांसा देकर ठगे 47.90 लाख:वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा, तीन गुना दिखने लगी रकम, निकालने को कहा तो किया बाहर

साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक नामी प्राइवेट कंपनी के पूर्व प्रबंधक से साइबर अपराधियों ने 47 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पीड़ित को व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़कर मोटी कमाई का झांसा दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
वाट्सऐप पर आया मैसेज ग्रेटर नोएडा स्थित एटीएस डोल्से सोसाइटी निवासी 56 साल के रूपम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक ऑटो मोबाइल कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्य करते थे। कुछ समय पहले वह सेवानिवृत्त हुए और वर्तमान में दुकान पर खिलोना बेचते हैं। 28 अप्रैल को उनके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया। उसमें शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया गया। उसने निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। ग्रुप पर 244 लोग जुड़े थे जालसाज ने बताया कि वह क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर नामक ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी है। उनकी कंपनी अपने ग्राहकों को सुबह नौ बजे से 9.15 बजे तक और शाम छह बजे से सात बजे के बीच ट्रेडिंग करवाती है। उसने एक वाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ दिया। ग्रुप का एडमिन कथित राजेश अहीर नामक व्यक्ति था। उस ग्रुप में 244 से अधिक लोग जुड़े हुए थे। वह निवेश की रकम की जानकारी और मुनाफे की जानकारी साझा कर रहे थे। तीन गुना दिखने लगी राशि धीरे-धीरे करके उन्होंने अपने खाते से 47 लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। निवेश करने के बाद ग्रुप पर तीन गुना राशि दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने रुपये निकालने के लिए कहा तो जालसाजों ने विभिन्न प्रकार के कर के रूप में और रकम जमा करने के लिए कहा। धीरे-धीरे उन्हें ठगी का अहसास हो गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *