घर के बाहर 4 लोगों ने हथियार से किया हमला:किशनगंज में दो गुटों की झड़प, युवक के सिर पर गहरा जख्म, एक आरोपी हिरासत में

घर के बाहर 4 लोगों ने हथियार से किया हमला:किशनगंज में दो गुटों की झड़प, युवक के सिर पर गहरा जख्म, एक आरोपी हिरासत में

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर वार्ड नंबर-1 में शनिवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान एमडी शाहनवाज के रूप में हुई है। उनकी पत्नी नूरजहां खातून ने बताया कि शाहनवाज पैथोलॉजी लैब से काम कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर पहुंचे और स्कूटी अंदर ले जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए तीन से चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में घटना के बाद दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति अपने समर्थकों के साथ सदर अस्पताल पहुंच गया और वहां भी हंगामा करने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया। हालांकि उसे पकड़ने के दौरान अस्पताल परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोपी के परिजन और समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए उसे छुड़ाने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने संयम दिखाते हुए स्थिति पर काबू पाया और आरोपी को थाने ले गई। घायल के सिर पर गहरा जख्म सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, घायल के सिर पर धारदार हथियार से गहरा जख्म है और उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर वार्ड नंबर-1 में शनिवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान एमडी शाहनवाज के रूप में हुई है। उनकी पत्नी नूरजहां खातून ने बताया कि शाहनवाज पैथोलॉजी लैब से काम कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर पहुंचे और स्कूटी अंदर ले जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए तीन से चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में घटना के बाद दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति अपने समर्थकों के साथ सदर अस्पताल पहुंच गया और वहां भी हंगामा करने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया। हालांकि उसे पकड़ने के दौरान अस्पताल परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोपी के परिजन और समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए उसे छुड़ाने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने संयम दिखाते हुए स्थिति पर काबू पाया और आरोपी को थाने ले गई। घायल के सिर पर गहरा जख्म सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, घायल के सिर पर धारदार हथियार से गहरा जख्म है और उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *