बांका में 37 साल के युवक ने खाया सल्फास:इलाज के दौरान मौत, परिजन बोले- मानसिक तनाव से था परेशान

बांका में 37 साल के युवक ने खाया सल्फास:इलाज के दौरान मौत, परिजन बोले- मानसिक तनाव से था परेशान

बांका में मंगलवार की शाम 37 वर्षीय युवक द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बाजा गांव निवासी अजीत कुमार दास के पुत्र प्रदीप कुमार दास के रूप में हुई है। हालांकि, सल्फास खाकर आत्महत्या करने की सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। जिसके कारण आत्महत्या किया है। इलाज के दौरान तोड़ा दम इंग्लिश पोखर स्थित चारदीवारी के पास सड़क किनारे बैठकर युवक ने सल्फास खा लिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करते देख तुरंत इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में पत्नी, तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। वह भागलपुर के नाथनगर में निजी वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के सूचना के बाद अमरपुर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। बांका में मंगलवार की शाम 37 वर्षीय युवक द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बाजा गांव निवासी अजीत कुमार दास के पुत्र प्रदीप कुमार दास के रूप में हुई है। हालांकि, सल्फास खाकर आत्महत्या करने की सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। जिसके कारण आत्महत्या किया है। इलाज के दौरान तोड़ा दम इंग्लिश पोखर स्थित चारदीवारी के पास सड़क किनारे बैठकर युवक ने सल्फास खा लिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करते देख तुरंत इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार में पत्नी, तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। वह भागलपुर के नाथनगर में निजी वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के सूचना के बाद अमरपुर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *