32 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा:10 लाख का लगाया जुर्माना, रात्रिकालीन निगरानी अभियान किया तेज

32 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा:10 लाख का लगाया जुर्माना, रात्रिकालीन निगरानी अभियान किया तेज

धौलपुर में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। रात्रि गश्त के दौरान 32 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिन पर करीब 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार रात में अवैध जम्पर लगाकर बिजली चोरी और विद्युत लाइनों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही थीं। इससे फीडरों पर ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी, जिसका असर ईमानदार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा था। इसी कारण डिस्कॉम ने रात्रिकालीन निगरानी अभियान तेज किया है। घर के बाहर लगाए जाएंगे मीटर
धौलपुर डिस्कॉम के एसई विवेक शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की बिजली खपत का विश्लेषण कर संदिग्ध मामलों की जांच की जा रही है। कम खपत दर्शाने वाले उपभोक्ताओं की सूची बनाकर उनके मीटर घर के बाहर लगाए जाएंगे और आर्मर्ड केबल के माध्यम से कनेक्शन दिए जाएंगे।
शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने वास्तविक उपयोग के अनुसार विद्युत लोड स्वीकृत करवाएं और बिजली चोरी से बचें, ताकि जुर्माने तथा कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *