30 अगस्त दोपहर की बड़ी खबरें: नेपाल में बाढ़ से तबाही, मोदी का नशामुक्त भारत का आह्वान

30 अगस्त दोपहर की बड़ी खबरें: नेपाल में बाढ़ से तबाही, मोदी का नशामुक्त भारत का आह्वान

नयी दिल्ली, 30 अगस्त की विभिन्न फाइल से रविवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

वि12 नेपाल लीड बाढ़
नेपाल में बाढ़ के बाद भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, मृतकों की संख्या 700 के पार
काठमांडू: नेपाल में विनाशकारी आकस्मिक बाढ़ के कुछ दिन बाद रविवार को भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया जिसके बाद बाढ़ प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों और बचावकर्मियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दि7 मोदी मन की बात
भारत को नशामुक्त बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की अपील
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से नशे की समस्या से भारत को मुक्त कराने और युवाओं के लिए एक मजबूत भविष्य बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की।

वि3 अमेरिका भागवत लीड संबोधन
विविधता में एकता भारत के डीएनए में, इसका सम्मान किया जाना चाहिए: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
न्यूयॉर्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विविधता में एकता भारत के डीएनए में है और ‘‘इसका उत्सव मनाया जाना चाहिए, इसका सम्मान किया जाना चाहिए और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।’’

प्रादे9 पंजाब आप लीड हत्या
पंजाब के फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत गोपी की गोली मारकर हत्या
फिरोजपुर: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की यहां चार हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह हत्या चुनाव से जुड़े एक विवाद के कारण हुई।

प्रादे33 उप्र आईएएस इस्‍तीफा
उप्र कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने सेवा से इस्तीफ़ा दिया
देवरिया (उप्र): उत्तर प्रदेश कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है।

प्रादे19 तमिलनाडु अटैची हत्या गिरफ्तार
ट्रेन के भीतर अटैची में महिला का शव मिलने के मामले में मणिपुर से दंपति गिरफ्तार
चेन्नई/इंफाल: इस महीने की शुरुआत में आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन में एक सूटकेस के अंदर एक महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ3 भारत-रूस पेट्रोल
रूस को पेट्रोल भेजने वाला प्रमुख देश बना भारत, रिफाइनरी पर हमलों से बाधित हुई आपूर्ति
नयी दिल्ली: यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण रूस की रिफाइनरी में ईंधन उत्पादन प्रभावित होने के बीच भारत, रूस को पेट्रोल की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शामिल हो गया है। जहाज निगरानी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

अर्थ7 एनसीएलएटी सिंटेक्स इंडस्ट्रीज
सिंटेक्स मामले में एनसीएलएटी ने ‘क्लीन स्लेट’ सिद्धांत को कायम रखा, शेयरधारक की अपील खारिज
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के ‘क्लीन स्लेट’ सिद्धांत को बरकरार रखते हुए सिंटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एसआईएल) के एक शेयरधारक का करीब 110 करोड़ रुपये का दावा खारिज कर दिया है।

खेल5 खेल टेनिस यूएस ओपन जोकोविच
सिनसिनाटी में जल्दी हार से यूएस ओपन की तैयारी बेहतर होने की उम्मीद : जोकोविच
न्यूयॉर्क: नोवाक जोकोविच को किसी टूर्नामेंट में जल्दी बाहर होना भले ही पसंद नहीं हो, लेकिन इस बार वह सिनसिनाटी ओपन में शुरुआती हार को सकारात्मक रूप में देख रहे हैं।

खेल3 खेल टेनिस हॉल ऑफ फेम
फेडरर ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल, भाषण के दौरान कई बार छलके आंसू
न्यूपोर्ट: महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शनिवार को इंटरनेशनल टेनिस ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किए जाने के दौरान भावुक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *