पीएमसीएच के डॉक्टर से चेन स्नेचिंग हुई है। डॉक्टर ने चित्रगुप्त नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। डॉक्टर फुलकांत पंडित ने बताया कि 18 मई की रात 9:35 बजे ड्यूटी से लौटने के दौरान स्कूटी से जा रहा था। इसी बीच पर एक बाइक पर सवार 3 बदमाश आए और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। फुलकांत पंडित PMCH में PG थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं। फुलकांत पंडित ने बताया कि चेन की कीमत लगभग 4 लाख हैं। चेन में डायमंड कोटेड गणेश जी की लॉकेट भी लगी थी। बदमाश इतनी तेजी से आए और झपटकर भागे कि ठीक से गाड़ी नंबर भी नहीं देख पाया। गले में स्क्रैच भी लगा है। पुलिस की गश्ती ठीक नहीं है डॉ. फूलकांत पंडित ने पुलिस गश्ती पर सवाल उठाया हैं, उन्होंने बताया कि इलाके में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सड़क या गली में प्रॉपर गश्ती नहीं दिखती। इस इलाके में कई डॉक्टर भी रहते हैं, जो इस घटना के बाद काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
सीसीटीवी देखे जा रहे हैं चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। डॉक्टर स्कूटी से जा रहे थे इसी दौरान बदमाश चेन झपटकर भाग गए। संदिग्ध भी दिखे हैं। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
पहले भी राजधानी की सड़कों पर हो चुकी घटनाएं…. तीन पहले महिलाओं के साथ हुई थी छिनतई तीन पहले पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर चेन स्नेचिंग की बड़ी वारदात सामने आई थी। घटना में 2 महिलाओं के गले से सोने के जेवर गायब कर दिए गए। घटना उस समय हुई जब दोनों वट सावित्री पूजा करने के लिए थाना परिसर से सटे वट वृक्ष के पास पहुंची थीं। दोनों महिलाएं रिश्ते में सास-बहू हैं और पटना के मंदिरी इलाके की रहने वाली हैं। चार दिन पहले विधायक के भाई से हुई थी स्नेचिंग चार दिन पहले पटना के पॉश इलाके कंकड़बाग में जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया। यह वारदात सुबह करीब 7:46 बजे हुई थी, जब रोहित कुमार मॉर्निंग वॉक पर थे। घटना के बाद पीड़ित रोहित कुमार ने पुलिस गश्ती और राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पीएमसीएच के डॉक्टर से चेन स्नेचिंग हुई है। डॉक्टर ने चित्रगुप्त नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। डॉक्टर फुलकांत पंडित ने बताया कि 18 मई की रात 9:35 बजे ड्यूटी से लौटने के दौरान स्कूटी से जा रहा था। इसी बीच पर एक बाइक पर सवार 3 बदमाश आए और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। फुलकांत पंडित PMCH में PG थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं। फुलकांत पंडित ने बताया कि चेन की कीमत लगभग 4 लाख हैं। चेन में डायमंड कोटेड गणेश जी की लॉकेट भी लगी थी। बदमाश इतनी तेजी से आए और झपटकर भागे कि ठीक से गाड़ी नंबर भी नहीं देख पाया। गले में स्क्रैच भी लगा है। पुलिस की गश्ती ठीक नहीं है डॉ. फूलकांत पंडित ने पुलिस गश्ती पर सवाल उठाया हैं, उन्होंने बताया कि इलाके में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सड़क या गली में प्रॉपर गश्ती नहीं दिखती। इस इलाके में कई डॉक्टर भी रहते हैं, जो इस घटना के बाद काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
सीसीटीवी देखे जा रहे हैं चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। डॉक्टर स्कूटी से जा रहे थे इसी दौरान बदमाश चेन झपटकर भाग गए। संदिग्ध भी दिखे हैं। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
पहले भी राजधानी की सड़कों पर हो चुकी घटनाएं…. तीन पहले महिलाओं के साथ हुई थी छिनतई तीन पहले पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर चेन स्नेचिंग की बड़ी वारदात सामने आई थी। घटना में 2 महिलाओं के गले से सोने के जेवर गायब कर दिए गए। घटना उस समय हुई जब दोनों वट सावित्री पूजा करने के लिए थाना परिसर से सटे वट वृक्ष के पास पहुंची थीं। दोनों महिलाएं रिश्ते में सास-बहू हैं और पटना के मंदिरी इलाके की रहने वाली हैं। चार दिन पहले विधायक के भाई से हुई थी स्नेचिंग चार दिन पहले पटना के पॉश इलाके कंकड़बाग में जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया। यह वारदात सुबह करीब 7:46 बजे हुई थी, जब रोहित कुमार मॉर्निंग वॉक पर थे। घटना के बाद पीड़ित रोहित कुमार ने पुलिस गश्ती और राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।


