शेखपुरा में उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने शराब के खिलाफ चलाए गए एक विशेष छापेमारी अभियान के दौरान तीन शराब कारोबारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक कारोबारी बाइक पर शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। इस कार्रवाई में 10 शराबियों को भी नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में शराब और एक बाइक जब्त की गई है। सभी गिरफ्तार कारोबारियों के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। बाइक से शराब की ढुलाई करते हुए पकड़ा गया था गिरफ्तार कारोबारियों की पहचान खोरमपुर कुंडा निवासी सिद्धू चौधरी के पुत्र पप्पू चौधरी, करकी गांव निवासी छोटू पासवान के पुत्र विनय कुमार और हरदयालपुर विमान निवासी जगन चौहान के पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई है। शशि कुमार को बाइक से शराब की ढुलाई करते हुए पकड़ा गया था। छापेमारी अभियान का नेतृत्व उत्पाद थाना के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सीमा कुमारी, अमरजीत कुमार, शंभू नाथ पांडेय और धनंजय कुमार ने किया। स्थानीय थाने में पहले से ही मामला दर्ज उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी पप्पू चौधरी के खिलाफ स्थानीय थाने में पहले से ही मामला दर्ज है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़े गए सभी दस शराबियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। शेखपुरा में उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने शराब के खिलाफ चलाए गए एक विशेष छापेमारी अभियान के दौरान तीन शराब कारोबारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक कारोबारी बाइक पर शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। इस कार्रवाई में 10 शराबियों को भी नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में शराब और एक बाइक जब्त की गई है। सभी गिरफ्तार कारोबारियों के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। बाइक से शराब की ढुलाई करते हुए पकड़ा गया था गिरफ्तार कारोबारियों की पहचान खोरमपुर कुंडा निवासी सिद्धू चौधरी के पुत्र पप्पू चौधरी, करकी गांव निवासी छोटू पासवान के पुत्र विनय कुमार और हरदयालपुर विमान निवासी जगन चौहान के पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई है। शशि कुमार को बाइक से शराब की ढुलाई करते हुए पकड़ा गया था। छापेमारी अभियान का नेतृत्व उत्पाद थाना के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सीमा कुमारी, अमरजीत कुमार, शंभू नाथ पांडेय और धनंजय कुमार ने किया। स्थानीय थाने में पहले से ही मामला दर्ज उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी पप्पू चौधरी के खिलाफ स्थानीय थाने में पहले से ही मामला दर्ज है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़े गए सभी दस शराबियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।


