औरंगाबाद में रविवार को ट्रैक्टर और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए हैं। मरने वालों में 2 मां-बेटी हैं। बाकी लोग रिश्तेदार हैं। सभी एक कार पर सवार थे और मेला घूमने गए थे। मेले से सभी डड़वा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और गोह सामुदायिक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने 3 को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क भी जाम किया था। घटना दाउदनगर-गयाजी रोड एनएच-120 स्थित दधपी गांव के पास की है घटनास्थल से कुछ तस्वीरें… दो की स्थिति गंभीर, रेफर मृकतों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा गांव निवासी उपेंद्र यादव की पत्नी ममता कुमारी (45), बेटी चुलबुल कुमारी (18) और उपहारा थाना क्षेत्र के डड़वा गांव निवासी स्व. बिनोद यादव के बीटी खुशी कुमारी (18) है। वहीं, घायलों में उपेंद्र यादव की दूसरी बेटी मुस्कान कुमारी (14), बेटा समर कुमार (12) और स्व. बिनोद यादव की 40 वर्षीय पत्नी संगीता देवी शामिल हैं। मुस्कान और समर की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी ले जाया गया है।
भाभी को घर छोड़ने जा रही थी ममता मृतका ममता देवी और घायल संगीता देवी आपस में ननद-भाभी हैं। बताया जा रहा है कि संगीता देवी अपनी बेटी खुशी के साथ ननद ममता देवी के घर हिच्छन बिगहा गांव गई थी। जहां से सभी लोग मधुश्रवा मेला घूमने गए थे। मेला से लौटने के बाद सभी शनिवार को हिच्छन बिगहा चले गए। आज रविवार को ममता देवी बेटे और बेटी के साथ अपनी भाभी और उसकी बेटी को छोड़ने डड़वा गांव जा रही थे, इसी दौरान दुर्घटना हुई।
ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार ममता देवी और संगीता देवी आपस में ननद भौजाई है। बताया जा रहा है कि संगीता देवी अपनी बेटी ख़ुशी के साथ अपने ननद ममता देवी के घर हिच्छन बिगहा गांव गई थी। जहां से सभी लोग मधुश्रवा मेला घूमने गए थे। मेला से लौटने के बाद सभी लोग शनिवार को हिच्छन बिगहा चले गए। आज रविवार को ममता देवी अपने बेटा और बेटी के साथ अपने भौजाई और उसकी बेटी को छोड़ने डड़वा गांव जा रहे थे, इस दौरान बिना नंबर प्लेट के अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ दिया जिसके कारण स्कोर्पियो की टक्कर ट्रैक्टर से हो हो गई।घटना के बाद ट्रैक्टर चालक सड़क सड़क किनारे बालू गिराकर फरार हो गया। औरंगाबाद में रविवार को ट्रैक्टर और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए हैं। मरने वालों में 2 मां-बेटी हैं। बाकी लोग रिश्तेदार हैं। सभी एक कार पर सवार थे और मेला घूमने गए थे। मेले से सभी डड़वा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और गोह सामुदायिक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने 3 को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क भी जाम किया था। घटना दाउदनगर-गयाजी रोड एनएच-120 स्थित दधपी गांव के पास की है घटनास्थल से कुछ तस्वीरें… दो की स्थिति गंभीर, रेफर मृकतों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा गांव निवासी उपेंद्र यादव की पत्नी ममता कुमारी (45), बेटी चुलबुल कुमारी (18) और उपहारा थाना क्षेत्र के डड़वा गांव निवासी स्व. बिनोद यादव के बीटी खुशी कुमारी (18) है। वहीं, घायलों में उपेंद्र यादव की दूसरी बेटी मुस्कान कुमारी (14), बेटा समर कुमार (12) और स्व. बिनोद यादव की 40 वर्षीय पत्नी संगीता देवी शामिल हैं। मुस्कान और समर की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी ले जाया गया है।
भाभी को घर छोड़ने जा रही थी ममता मृतका ममता देवी और घायल संगीता देवी आपस में ननद-भाभी हैं। बताया जा रहा है कि संगीता देवी अपनी बेटी खुशी के साथ ननद ममता देवी के घर हिच्छन बिगहा गांव गई थी। जहां से सभी लोग मधुश्रवा मेला घूमने गए थे। मेला से लौटने के बाद सभी शनिवार को हिच्छन बिगहा चले गए। आज रविवार को ममता देवी बेटे और बेटी के साथ अपनी भाभी और उसकी बेटी को छोड़ने डड़वा गांव जा रही थे, इसी दौरान दुर्घटना हुई।
ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार ममता देवी और संगीता देवी आपस में ननद भौजाई है। बताया जा रहा है कि संगीता देवी अपनी बेटी ख़ुशी के साथ अपने ननद ममता देवी के घर हिच्छन बिगहा गांव गई थी। जहां से सभी लोग मधुश्रवा मेला घूमने गए थे। मेला से लौटने के बाद सभी लोग शनिवार को हिच्छन बिगहा चले गए। आज रविवार को ममता देवी अपने बेटा और बेटी के साथ अपने भौजाई और उसकी बेटी को छोड़ने डड़वा गांव जा रहे थे, इस दौरान बिना नंबर प्लेट के अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ दिया जिसके कारण स्कोर्पियो की टक्कर ट्रैक्टर से हो हो गई।घटना के बाद ट्रैक्टर चालक सड़क सड़क किनारे बालू गिराकर फरार हो गया।


