पूर्णिया में ट्रैक्टर और टोटो की टक्कर:हादसे में पति-पत्नी समेत 3 घायल, GMCH में चल रहा है इलाज

पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और टोटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो 2 हिस्सों में बंट गई। हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को GMCH लाया गया। जहां गंभीर हालत में सभी का इलाज जारी है। घायलों की पहचान रिक्शा चालक दीप सरकार, सुरेश कुमार और उनकी पत्नी सरिता देवी के तौर पर हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कटिहार मोड़ सिनेमा हॉल के पास की है। बाजार जाते समय हुआ हादसा घायल दीप सरकार ने बताया कि टोटो रिक्शा पर बैठे दंपति को लेकर बाजार जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। ये हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। पति-पत्नी में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए आनन-फानन में जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया। जहां गंभीर हालत में घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर और टोटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो 2 हिस्सों में बंट गई। हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को GMCH लाया गया। जहां गंभीर हालत में सभी का इलाज जारी है। घायलों की पहचान रिक्शा चालक दीप सरकार, सुरेश कुमार और उनकी पत्नी सरिता देवी के तौर पर हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कटिहार मोड़ सिनेमा हॉल के पास की है। बाजार जाते समय हुआ हादसा घायल दीप सरकार ने बताया कि टोटो रिक्शा पर बैठे दंपति को लेकर बाजार जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। ये हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। पति-पत्नी में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए आनन-फानन में जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया। जहां गंभीर हालत में घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *