रिलीज के 3 दिन बाद तृषा कृष्णन की ‘करुप्पु’ के मेकर्स ने इलैयाराजा से मांगी माफी, फिल्म से हटेगा विवादित सीन

रिलीज के 3 दिन बाद तृषा कृष्णन की ‘करुप्पु’ के मेकर्स ने इलैयाराजा से मांगी माफी, फिल्म से हटेगा विवादित सीन

Karuppu Dialogue Removed: ‘करुप्पु’ के मेकर्स ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर अफसोस जताया। यह बयान तब आया जब फिल्म के एक डायलॉग से दिग्गज कंपोजर इलैयाराजा कथित तौर पर नाराज हो गए थे। प्रोडक्शन हाउस ने यह भी पुष्टि की है कि फिल्म के आने वाले वर्जन्स में इस खास हिस्से को हटा दिया जाएगा या उसमें बदलाव किया जाएगा।

हमें सच में अफसोस है

मंगलवार (19 मई) को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक आधिकारिक बयान में, मेकर्स ने साफ किया कि उनका इरादा किसी भी तरह दिग्गज म्यूजिक कंपोजर का किसी भी तरह से अपमान करना नहीं था।

बयान में कहा गया, “हम समझते हैं कि ‘करुप्पु‘ में एक खास डायलॉग से ये विवाद पैदा हुआ है और इससे इलैयाराजा को ठेस पहुंची है। इसका हमें सच में अफसोस है कि इस डायलॉग की वजह से ऐसी चीजें पैदा हुईं।”

इसके आगे प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि ये डायलॉग एक व्यंग्य वाले सीन के हिस्से के तौर पर लिखा गया था और इसका मकसद कभी भी कंपोजर पर निजी हमला करना नहीं था।

श्री इलैयाराजा को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

“श्री इलैयाराजा, उनके योगदान या उनके अधिकारों का किसी भी तरह से अपमान करने, उन्हें ठेस पहुंचाने या उनका अनादर करने का हमारा बिल्कुल भी इरादा नहीं था। यह जिक्र एक बड़े व्यंग्य वाले संदर्भ का हिस्सा था और इसे उनके लिए एक निजी टिप्पणी के तौर पर नहीं सोचा गया था।”

इस बात पर जोर देते हुए कि वे कंपोजर की भावनाओं का बहुत सम्मान करते हैं, मेकर्स ने घोषणा की कि फ़िल्म के आने वाले प्रिंट्स और अगले वर्ज़न्स में इस डायलॉग को बदल दिया जाएगा।

बयान में कहा गया, “उनके प्रति हमारे सम्मान के तौर पर,” इस खास हिस्से को हटा दिया जाएगा या उसमें बदलाव किया जाएगा।

टीम ने भारतीय सिनेमा और संगीत में इलैयाराजा के योगदान की भी तारीफ की, और उनके काम को दुनिया भर के आर्टिस्ट्स और दर्शकों की कई जेनरेशन के लिए प्रेरणादायक बताया।

‘करुप्पु’ के बारे में

ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस और आरजे बालाजी द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म एक कोर्टरूम एक्शन ड्रामा है. हाल ही में तृषा कृष्णन और सूर्या किए ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बता दें कि रिलीज में देरी के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

सूर्या की यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन जारी रखे हुए है। फिल्म में तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है। हालांकि कथित वित्तीय समस्याओं के कारण फ़िल्म की रिलीज़ एक दिन के लिए टल गई थी, फिर भी ‘करुप्पु’ को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और अब यह एक बड़ी व्यावसायिक सफलता बनने की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *