सीतामढ़ी जिले की महिंदवारा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान तीन संदिग्ध अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई महिंदवारा थाना क्षेत्र के बिसनपुर से बतरौली जाने वाली सड़क पर की गई। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले। बरामद सभी सामान जब्त कर लिए गए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलकताजपुर गांव निवासी मुकेश कुमार, महिंदवारा थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव निवासी मुकेश कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। ये सभी सीतामढ़ी जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के पास से मैगजीन लगी एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद सभी सामान जब्त कर लिए गए हैं। आपराधिक इतिहास की भी जांच जारी इस संबंध में महिंदवारा थाना में कांड संख्या 157/26 दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरफ्तार युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे या नहीं। साथ ही, पुलिस टीम उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। सीतामढ़ी जिले की महिंदवारा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान तीन संदिग्ध अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई महिंदवारा थाना क्षेत्र के बिसनपुर से बतरौली जाने वाली सड़क पर की गई। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले। बरामद सभी सामान जब्त कर लिए गए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के तिलकताजपुर गांव निवासी मुकेश कुमार, महिंदवारा थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव निवासी मुकेश कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। ये सभी सीतामढ़ी जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के पास से मैगजीन लगी एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद सभी सामान जब्त कर लिए गए हैं। आपराधिक इतिहास की भी जांच जारी इस संबंध में महिंदवारा थाना में कांड संख्या 157/26 दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरफ्तार युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे या नहीं। साथ ही, पुलिस टीम उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।


