वार्ड पार्षद हत्याकांड के 3 अभियुक्तों ने सरेंडर किया:पुलिस पहले ही 3 को कर चुकी है गिरफ्तार, छह अन्य अभी भी फरार

वार्ड पार्षद हत्याकांड के 3 अभियुक्तों ने सरेंडर किया:पुलिस पहले ही 3 को कर चुकी है गिरफ्तार, छह अन्य अभी भी फरार

सारण जिले के मांझी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड में तीन नामजद अभियुक्तों ने बुधवार को छपरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मांझी थाना पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद यह कार्रवाई हुई। आत्मसमर्पण करने वालों में मांझी के गोढ़ा गांव निवासी मिथिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव और विजय चौधरी शामिल हैं। गौरतलब हो की वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की हत्या 24 अप्रैल की रात चाकू गोदकर की गई थी। इस घटना के अगले ही दिन मृतक का तिलक समारोह प्रस्तावित था। मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या कांड मामले मे बीते सोमवार को पुलिस ने फरार चल रहे नौ नामजद अभियुक्तों के घरों पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया था। जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड में अभी भी छह लोग फरार बताए जा रहे हैं, जिनके घरों पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर एक सप्ताह के भीतर हाजिर होने का अल्टीमेटम दिया है। सारण जिले के मांझी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड में तीन नामजद अभियुक्तों ने बुधवार को छपरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मांझी थाना पुलिस की बढ़ती दबिश के बाद यह कार्रवाई हुई। आत्मसमर्पण करने वालों में मांझी के गोढ़ा गांव निवासी मिथिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव और विजय चौधरी शामिल हैं। गौरतलब हो की वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की हत्या 24 अप्रैल की रात चाकू गोदकर की गई थी। इस घटना के अगले ही दिन मृतक का तिलक समारोह प्रस्तावित था। मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या कांड मामले मे बीते सोमवार को पुलिस ने फरार चल रहे नौ नामजद अभियुक्तों के घरों पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया था। जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड में अभी भी छह लोग फरार बताए जा रहे हैं, जिनके घरों पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर एक सप्ताह के भीतर हाजिर होने का अल्टीमेटम दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *